हिदेकी तोजो

1941 से 1944 तक जापान के प्रधान मंत्री (1884-1948)

हिदेकी तोजो (東條 英機 ; 30 दिसम्बर 1884 – 23 दिसम्बर 1948) जापान के एक सैनिक अधिकारी और राजनीतिक नेता थे। इनका जन्म सन् १८८४ ईo में हुआ था। इंपीरियल मिलिटरी अकादमी में शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात् इसकी नियुक्ति उप-लफ्टेनेंट के पद पर हुई। सन् 1919 में यह सहकारी सैनिक राजदूत बनकर बर्लिन गये। वहाँ से लौटने पर युद्धकार्यालय में इन्होने विभिन्न पदों का कार्यभार सँभाला। १९३७ में यह सशस्त्र पुलिस का कमांडर बनाया गया। इसी समय इसने मंचूरिया में क्वांतुंग सेना के कर्मचारियों के प्रधान का कार्यभार भी सँभाला। १९४० में इसे युद्धमंत्री और एक वर्ष बाद प्रधान मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

हिदेकी तोजो

७ दिसम्बर १९४१ को पर्ल हार्बर पर जापानी आक्रमण के पश्चात् तोजो ने आधिकारिक रूप से संयुक्त राज्य अमरीका के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी। प्रशांत महासागर के कई स्थानों पर जापानियों की हार हुई जिसके कारण तोजो ने अपने हाथ में अधिनायकीय अधिकार ले लिए और युद्धमंत्री तथा सैनिक कर्मचारी वर्ग के प्रमुख के कार्यों की देखभाल स्वयं करने लगे। मरियाना द्वीपसमूह पर अमरीका के सफल आक्रमण के परिणामस्वरूप जापानी सरकार इतनी निर्बल हो गई कि तोजो को कर्मचारीवर्ग के प्रमुख का पद त्याग देना पड़ा। १९४५ में जापान के औपचारिक आत्मसमर्पण के उपरांत तोजो ने आत्महत्या का प्रयास किया किंतु अस्पताल में उसकी जान बच गई। तदुपरांत उसे सैनिक अपराधी ठहराकर उस पर अभियोग चलाया गया और २३ दिसम्बर १९४८ को प्राणदंड दिया गया।

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीईद अल-अज़हाभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपितृ दिवसकबीरअटल बिहारी वाजपेयीचिराग पासवानगंगा दशहराजियोर्जिया मेलोनीप्रेमचंदभारतीय आम चुनाव, 2019तुलसीदासमुर्लिकांत पेटकरभासमौसमभारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोकसभा अध्यक्षइंस्टाग्रामसूरदासनीम करौली बाबापवन कल्याणमहादेवी वर्मारासायनिक तत्वों की सूचीप्रेमानंद महाराजखाटूश्यामजीहिन्दी की गिनतीभारत के विश्व धरोहर स्थलमिया खलीफ़ाभीमराव आम्बेडकरउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीसुभाष चन्द्र बोसश्रीमद्भगवद्गीताभारत