विक्टोरिया जलप्रपात

अफ़्रीका की जलप्रपात

विक्टोरिया जलप्रपात जिसे स्थानिय भाषा मे मोसी-ओआ-तुन्या (Mosi-oa-Tunya) कहॉ जाता है अफ़्रीका की जेम्बेजी नदी पर स्थित एक जल प्रपात है। इस जलप्रपात को विश्व के सात प्राकृतिक आश्चर्यो मे से एक माना जाता है।

विक्टोरिया जलप्रपात

शानदार जलप्रपातों में से यहप्रपात दूसरे नम्बर पररखा जाता है।इस जलप्रपातका अफ़्रीकी नाम 'मोसी-ओआ-तुन्या' है, अर्थात 'धुआँजो गरजे'।विक्टोरिया फॉल्स को इस धरती पर गिरते पानी का सबसेचौड़ा प्रपात (सबसे चौड़ा पानी का परदा) कहा जाता है।इसकी चौड़ाई सत्रह सौ मीटर है। दुनियाभर से लोगों केयहां सालभर आने के बाद भी इस जगह के जादू में कोईकमी नहीं आई है।वाटरफॉल्स से बननेवाला कुहासा बीसकिलोमीटर दूर सेभी देखा जा सकता है।इसी तरहउसकी गर्जना भी बहुतदूर सेसुनी जा सकती है।सौ मीटर नीचेपानी के गिरने सेबाद उठनेवाली बौछारेंकाफी हद तक उस इलाके में मौजूद रेनफॉरेस्ट को बनाए रखने केलिए जिम्मेदार हैं। नजारा तब और खूबसूरत हो उठता है जब अलग-अलग कोण से इंद्रधनुष पानी के ऊपर देखने को मिलते हैं। यहदक्षिणी अफ्रीका के सबसे पसंदीदा पर्यटक स्थलों में से एक है।नवंबर 1855 में यहां पहुंचने वाले पहले विदेशी डेविड लिंगस्टोन थे।उन्होंने ब्रिटेन की महारानी के नाम पर इस फॉल्स का नाम रखा।चार साल पहले गरजने वाले धुंए के बारे में सुनकर उन्होंने इसकी खोजशुरू की थी।

हनीमून के लिए लोकप्रिय संपादित करें

दुनियाभर में हनीमून के लिए भी यह सबसे लोकप्रिय जगहों में से है।जाम्बेजी नदी में क्रूज, गेम रिजर्व व सफारी यहां के अन्य आकर्षणहैं। नवंबर से अप्रैल का समय यहां काफी गरम, उमस भरा वभीगा होता है। मार्च व अप्रैल की बाढ़ में यह अपने पूरे प्रवाह परहोता है लेकिन इसकी बौछारें इतनी तेज होती हैं कि आपको दूर-दूर तक गीला कर देती हैं और उसे देख पाना तक मुश्किलहो जाता है।

कब व कैसे संपादित करें

विक्टोरिया फॉल्सके लिए अफ्रीका मेंसभी प्रमुख स्थानों सेआसानी सेपहुंचा जा सकता है।विक्टोरिया फॉल्सके ही नाम से शहर इसप्रपात सेथोड़ा ही दूर है,जहां रेलवे स्टेशन औरहवाई अड्डा, दोनों हैं। दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे, जांबिया,बोत्सवाना आदि जगहों से सीधे संपर्क में है। वैसे तो यहां पूरेसालभर जाया जा सकता है लेकिन जून से मध्य अगस्त तकयहां हल्का ठंडा मौसम होता है जो भारत में गरमियों से सुकून देनेवाला हो सकता है। यह समय न केवल फॉल्स का बेहतर आनंद देता हैबल्कि इन दिनों राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, तार से बंधकर प्रपात केऊपर उड़ने और अन्य कई हवाई करतबों जैसी बाकी रोमांचकगतिविधियां भी हो सकती हैं। दिसंबर से जनवरी में फॉल्स अपनेसबसे निचले और अप्रैल में अपने सबसे उफानी स्तर पर होता है।दक्षिण अफ्रीका में प्रीटोरिया से एक विशेष लक्जरी ट्रेनभी चलती है जो तीन दिन में पीटर्सबर्ग पहुंचाती हैं जहां सेविक्टोरिया फॉल्स के नजारे को देखने के लिए दो घंटे की विशेषउड़ान होती है। इसके अलावा भी कई टूर पैकेज हैं जिनमेंविक्टोरिया फॉल्स के अलावा आस-पास के गेम रिजर्व वसफारी भी शामिल है।प्रपात से पहले जेम्बेजी नदी में'लुआम्पा' और 'कुआन्डो' नामकी दो बड़ी नदियां भी आकरमिलती हैं।विक्टोरिया जलप्रपातविश्व का सबसे बड़ा एकलप्रपात है, जो बेसाल्टघाटियों में मीलो तक शोरकरता है।इस जलप्रपात में जल के गिरनेकी आवाज़ किसी केभी रौंगटे खड़े कर सकती है।ऐसा लगता है कि मानो पूरीजेम्बेजी नदी ही यहाँ से कूदपड़ी हो।मुख्य जलप्रपात सबसे लंबा है,इसे 'मेन फ़ाल्स' कहते हैं।विक्टोरिया जलप्रपात मेंजल इतने जोरों से गहराई मेंगिरता है कि आस-पास 20किलोमीटर तक धुंध दिखाईदेती है। उससे होनेवाली बौछार उँचे जाकरवर्षा की तरह गिरती है।इसी की वजह से यहां रेनफॉरेस्ट बना हुआ है।

सन्दर्भ संपादित करें

1.दैनिक जागरण हिंदी अख़बार2.bharatdiscovery. org वेबसाइट

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024भारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दीलोक सभाकबीरनरेन्द्र मोदीगौतम बुद्धलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीहिन्दी की गिनतीभारत का संविधानरासायनिक तत्वों की सूचीइंडियन प्रीमियर लीगप्रेमचंदहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रतापमानतुलसीदासभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसप्राचीन मिस्रभीमराव आम्बेडकरबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रविराट कोहलीब्लू (2009 फ़िल्म)भारतसूरदासइंस्टाग्रामभारत के राजनीतिक दलों की सूचीसंज्ञा और उसके भेदमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीमहादेवी वर्मामहात्मा गांधीसट्टाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टी