विकिपीडिया:निर्वाचित विषय वस्तु

विकिपीडिया में निर्वाचित विषय वस्तु

निर्वाचित विषय वस्तु सितारा
निर्वाचित विषय वस्तु सितारा

निर्वाचित विषय वस्तु विकिपीडिया की श्रेष्ठतम् विषय वस्तु हैं। यह वह लेख, चित्र तथा अन्य योगदान हैं जो विकिपीडिया को आगे बढ़ाने वाले प्रयासों को दर्शाते हैं। निर्वाचित विषय वस्तु एक विशेष परख के पश्चात् ही चुनी जाती हैं। पृष्ठ के ऊपर के दहिनी भाग में एक छोटा पीला सितारा निर्वाचित विषय वस्तु को दर्शाता है।

निर्वाचित विषय वस्तु


निर्वाचित लेख

हिडन झील, बीयरहट पर्वत (दाएं) एवं रेनॉल्ड्स पर्वत (बाएं)
हिडन झील, बीयरहट पर्वत (दाएं) एवं रेनॉल्ड्स पर्वत (बाएं)
ग्लेशियर नेशनल पार्क अमेरिकी राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि कनाडा-संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित है। उद्यान संयुक्त राज्य के उत्तर-पश्चिमी मोंटाना राज्य में स्थित है और कनाडा की ओर अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलम्बिया प्रांतों से सटा हुआ है। उद्यान दस लाख एकड़ (4,000 किमी2) से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें दो पर्वत श्रृंखला (रॉकी पर्वत की उप-श्रेणियाँ), 130 से अधिक नामित झीलें, 1,000 से अधिक विभिन्न पौधों की प्रजातियां और सैकड़ों वन्यजीवों की प्रजातियां शामिल हैं। इस विशाल प्राचीन पारिस्थितिकी तंत्र को जो कि 16,000 वर्ग मील (41,000 किमी2) में शामिल संरक्षित भूमि का भाग है, "क्राउन ऑफ़ द कॉन्टिनेंट इकोसिस्टम" के रूप में संदर्भित किया गया है। विस्तार में...

आज का आलेख

डिजिटल आर्ट का एक नमूना
डिजिटल आर्ट का एक नमूना
डिजिटल कला, (डिजिटल आर्ट), कला का वह नया रूप है, जिसमें कोई कृति तैयार करने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया जाता है। इसमें कंप्यूटर आधारित प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर असंख्य तरह के डिजाइन तैयार किये जा सकते हैं। इसीलिये इसे मीडिया आर्ट भी कहते हैं। डिजिटल आर्ट में किसी कृति को तैयार करने के लिए पहले चले आ रहे पारंपरिक तरीकों की बजाय आधुनिक प्रौद्योगिकी का सहारा लिया जाता है। इसके प्रमुख अंगों में कंप्यूटर ग्राफिक्स, एनिमेशन, वर्चुअल और इंटरएक्टिव आर्ट जैसे नए क्षेत्र आते हैं। आज डिजिटल आर्ट की सीमाओं और अर्थ का तेजी से बदलाव और विस्तार हो रहा है। इसके संग यह सुविधा भी होती है कि उन्हें संगीतबद्ध किया जा सके।  विस्तार में...

निर्वाचित चित्र

परिचय एवं नियमावली नामांकित प्रत्याशी देखें नया चित्र नामांकित करें पुरालेख देखें आज का चित्र देखें  
🔥 Top keywords: भारतीय आम चुनाव, 2024सट्टाहनुमान चालीसाक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजहिन्दीभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरणरबीन्द्रनाथ ठाकुरभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशलोक सभाभारतीय आम चुनाव, 2019हरियाणा विधानसभाशेखर सुमनजय श्री रामभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीबारामती लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीमौसमनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीहिन्दी की गिनतीभारत का ध्वजभारतकुंडली भाग्यअक्षय तृतीयासुनील नारायणभीमराव आम्बेडकररासायनिक तत्वों की सूचीमहाराणा प्रतापब्लू (2009 फ़िल्म)सूर्यकुमार यादवडिम्पल यादवभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसउत्तर प्रदेशराम मंदिर, अयोध्याबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र