यिद्दी भाषा

यिद्दी भाढा ( यिद्दी भाषा में : ייִדיש, יידיש या אידיש, यिदिश/इदिश, शाब्दिक अर्थ : 'यहूदियों की' ) अस्केन्जी यहूदियों की ऐतिहासिक भाषा है। इस भाषा का जन्म ९वीं शताब्दी में मध्य यूरोप में हुआ। नवागन्तुक अस्केन्जी यहूदियों ने अत्यधिक जर्मन आधारित भाषा का प्रयोग करना शुरू किया जिसमें हिब्र्रू, अरामिक, स्लाविक शब्दों का मिश्रण था। यिद्दी भाषा हिब्रू लिपि पर आधारित किन्तु पूर्णतः ध्वनित (वोकलाइज्ड) लिपि में लिखी जाती है।

मध्यकाल में इस विशेष बोली की उत्पत्ति हुई थी जिसे जर्मनी के वे यहूदी बोलते थे जो पोलैंड और रूस में जाकर बस गए थे। इस बोली को 'यहूदी जर्मन' अथवा 'यिद्दिश' कहकर पुकारा जाता है। वास्तव में यह एक जर्मन बोली है जो इब्रानी लिपि में लिखी जाती है ओर जिसमें बहुत से आरमीय, पोलिश तथा रूसी शब्द भी सम्मिलित हैं। इसका व्याकरण अस्थिर है, किंतु इसका साहित्य समृद्ध है।

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024भारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दीलोक सभाकबीरनरेन्द्र मोदीगौतम बुद्धलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीहिन्दी की गिनतीभारत का संविधानरासायनिक तत्वों की सूचीइंडियन प्रीमियर लीगप्रेमचंदहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रतापमानतुलसीदासभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसप्राचीन मिस्रभीमराव आम्बेडकरबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रविराट कोहलीब्लू (2009 फ़िल्म)भारतसूरदासइंस्टाग्रामभारत के राजनीतिक दलों की सूचीसंज्ञा और उसके भेदमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीमहादेवी वर्मामहात्मा गांधीसट्टाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टी