भूमिका शर्मा

भूमिका शर्मा जिसने इटली में जाकर देश के नाम गोल्ड मेडल हांसिल किया उसको जल्द ही खेल मंत्रालय सम्मानित करेगा। देहरादून की 21 वर्षीय गोर्खा लडकी भूमिका शर्मा को इटली में बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपने घर आए हुए लगभग 10 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया लेकिन अबतक खेल विभाग की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। इंडिया संवाद से बातचीत में खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि वह कई दिनों से वह बाहर थे लिहाज़ा भूमिका से मुलाक़ात नहीं कर सके, लेकिन अब वह ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित किये जाने की बात कर रहे हैं।

भूमिका ने इटली में हुए बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप को पहली बार में ही जीत कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। लगभग 8 साल की कड़ी मेहनत के बाद भूमिका जब तैयार हुई तो उनके कोच ने उन्हें इटली में उन महिलाओं के साथ रैंप पर उतारा जिनका कब्जा अबतक वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग खिताब पर रहता था। इटली में लगभग 25 देशों की महिलाओं के सामने देहरादून की भूमिका ने अपना मुकाम हासिल किया। गोल्ड मेडल जीतने वाली भूमिका भारत की पहली महिला बनी हैं। अपनी इस उपलब्धि के बाद भूमिका भी सरकार की ओर से शाबाशी का इंतजार कर रही थीं। 15 दिन बाद ही सही लेकिन खेल मंत्रालय ने इस बात का संज्ञान लिया है और अब खेल मंत्री भूमिका को सम्मानित करने की बात कह रहे हैं।

दरअसल, इससे पहले जब समूचा हिंदुस्तान चैंपियंस ट्राफी में भारत की हार का दुख मना रहा था उसी वक़्त उत्तराखण्ड की भूमिका शर्मा ने इटली में इतिहास रच दिया था। दून में रहने वाली 21 वर्षीय भूमिका शर्मा ने देश को एक ऐसा खिताब दिलवाया जो आजतक किसी महिला ने शायद भारत को नहीं दिलवाया. भूमिका ने इटली में हुए बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप को पहली बार में ही जीतकर सालों की मेहनत और परिवार के सहयोग को सार्थक किया। यह प्रतियोगिता पिछले सप्ताह इटली के वेनिस में आयोजित की गई थी। उन्होंने यह प्रतियोगिता दुनिया भर से आई 50 महिलाओं को हरा कर जीता। इस चैंपियनशिप में उन्हें बॉडी पोजिंग में सबसे ज्यादा अंक मिले थे। यह श्रेणी भारतीय गोर्खा से संबन्धित है।

🔥 Top keywords: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीचिराग पासवानक्लियोपाट्रा ७रक्षा खडसेनरेन्द्र मोदीशिवराज सिंह चौहानविशेष:खोजमुखपृष्ठराज्य मंत्रीबिरसा मुंडापवन कल्याणभारतीय आम चुनाव, 2019महाराणा प्रतापभारतीय आम चुनाव, 2024रामविलास पासवाननीतीश कुमारभारत का प्रधानमन्त्रीनिर्मला सीतारामन्जगत प्रकाश नड्डाभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीनारा चंद्रबाबू नायडूअनुप्रिया पटेलभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीअटल बिहारी वाजपेयीसुब्रह्मण्यम जयशंकरराममोहन एन किंजारापुभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीअश्विनी वैष्णवराजनाथ सिंहभारत के गृह मंत्रीराजीव रंजन सिंहचंद्रशेखर आज़ाद रावणभारतीय जनता पार्टीराष्ट्रीय मतदाता दिवसजीतन राम मांझीद्वितीय मोदी मंत्रिमंडलद्रौपदी मुर्मू