प्रतिजीवविष

एक विशिष्ट विष को बेअसर करने की क्षमता के साथ एंटीबॉडी

किसी विशिष्ट विष को बेअसर करने की क्षमता वाले प्रतिपिण्ड (एंटीबॉडी) को प्रतिजीवविष या एंटीटॉक्सिन कहते हैं। विष के संपर्क में आने से कुछ जन्तुओं, पौधों और जीवाणुओं द्वारा एंटीटॉक्सिन का उत्पादन किया जाता है। यद्यपि एन्टीटोक्सिन विषाक्त पदार्थों को बेअसर करने में सबसे प्रभावी हैं, इसके साथ ही वे बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीवों को भी मार सकते हैं। एंटीटॉक्सिन का निर्माण जीवों के भीतर होता है, और किसी संक्रामक रोग का इलाज करने के लिए इन्हें मनुष्यों सहित अन्य जीवों में इंजेक्ट किया जा सकता है। इसके लिए उस जानवर के शरीर में एक विशेष विष की सुरक्षित मात्रा प्रविष्ट करा दी जाती है। इसके बाद उस जन्तु का शरीर उस टॉक्सिन को बेअसर करने के लिए आवश्यक एंटीटॉक्सिन बनाता है। बाद में, उस जानवर से रक्त निकाला जाता है। जब एंटीटॉक्सिन को रक्त से प्राप्त किया जाता है, तो इसे शुद्ध करके मानव या अन्य जानवर में इंजेक्ट किया जाता है जिससे उसमें अस्थायी निष्क्रिय प्रतिरक्षा (पैसिव इम्युनिटी) उत्पन्न होती है।

डिप्थीरिया एंटीटॉक्सिन की एक पुरानी (1895 की) शीशी।

 

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७विशेष:खोजमुखपृष्ठभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशचिराग पासवानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीपवन कल्याणकबीरसुशांत सिंह राजपूतहिन्दी की गिनतीप्रेमचंदरासायनिक तत्वों की सूचीतुलसीदासनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीअजीत डोभालमहादेवी वर्माभारतीय आम चुनाव, 2024जसोदाबेन मोदीरामविलास पासवानसुमेर सभ्यतामौसमभारतीय आम चुनाव, 2019सूरदासजी७प्राचीन मिस्रमिया खलीफ़ामहात्मा गांधीप्रेमानंद महाराजराधाभीमराव आम्बेडकरहिन्दीसंज्ञा और उसके भेदभारतसुभाष चन्द्र बोसहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीता