पादप हार्मोन

रासायनिक यौगिक जो पौधे की वृद्धि और विकास को नियंत्रित करते हैं

पादप हार्मोन, जिन्हें फाइटोहार्मोन भी कहते हैं, रसायन होते हैं जो पौधों के विकास को विनियमित करते हैं। पादप हार्मोन, संकेत अणु होते है और बहुत कम परिमाण में इनका उत्पादन पौधों में ही होता है। हार्मोन, स्थानीय रूप से लक्षित कोशिकाओं में कोशिकीय प्रक्रियाओं को विनियमित करते हैं और जब यह पौधे में दूसरे स्थानों पर पहुँचते हैं तो वहाँ कि कोशिकीय प्रक्रियाओं को विनियमित करते हैं। पौधों में जानवरों की तरह हार्मोन के उत्पादन और स्रावण के लिए ग्रंथियों नहीं होतीं। पादप हार्मोन, पौधे को निश्चित आकार देने के साथ, बीज विकास, पुष्पण का समय, फूलों के लिंग, पत्तियों और फलों के वार्धक्य (बुढा़पा) के लिए उत्तरदायी होते हैं।

ऑक्सिम हार्मोन के अभाव मे पादप (दांय) की असमान्य वृद्धि

यह उन ऊतकों जो नीचे या ऊपर की ओर बढ़ते हैं, पत्ती और तने के विकास, फल विकास और पक्वन, पादप की दीर्घायु और यहां तक कि उसकी मृत्यु को भी प्रभावित करते हैं। हार्मोन, पादप के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और इनके अभाव में पादप का विकास नामुमकिन है।

पौधों में मुख्यतः पाँच प्रकार के हार्मोन पाए जाते हैं। वे हैं - अॉक्स़िन, जिब्रेलिक अम्ल, साइटोकाईनिन, इथाइलिन और एब्सिसिक अम्ल।

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७भारतीय आम चुनाव, 2019भारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीलोक सभाकबीरराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधननरेन्द्र मोदीसिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चाभारतीय आम चुनाव, 2024एरॉन जोन्स (क्रिकेटर)कोरी एंडरसनभारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनपापुआ न्यू गिनीतुलसीदासप्रेमचंदमतदानोत्तर सर्वेक्षणभारत के राजनीतिक दलों की सूचीहिन्दी की गिनतीमिया खलीफ़ारासायनिक तत्वों की सूचीभारत का संविधानअटल बिहारी वाजपेयीजितेंद्र कुमारब्लू (2009 फ़िल्म)सूरदासभारतीय जनता पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारत का प्रधानमन्त्रीहिन्दीखाटूश्यामजीमहात्मा गांधीअरुणाचल प्रदेशभारतउत्तर प्रदेश