पञ्चशिख

(पंचशिख से अनुप्रेषित)

पञ्चशिख, सांख्य दर्शन के एक प्रधान आचार्य थे जिनका वर्णन महाभारत के शान्तिपर्व में आया है। ये कपिल की शिष्यपरंपरा में आसुरि के शिष्य थे। इनका उलेख वामनपुराण, कूर्मपुराण और वायुपुराण तथा तर्पण विधि में प्रतिष्ठित आचार्य के रूप में हुआ है है। महाभारत में तो इनके वंश और जीवन सम्बन्धी कई घटनाओं का वर्णन मिलता है।

सांख्य सूत्रों में इनके मत का उल्लेख मिलता है। इनको लोग 'द्वितीय कपिल' कहते हैं।

तर्पण विधि के 'मनुष्य तर्पण' में पञ्चशिख का भी नाम है-

ॐ संकश्च सनन्दश्च तृतीयश्च सनातनः
कपिलश्चासुरिश्चैव वोढुः पञ्चशिखस्तथा
सर्वे ते तृप्तिमायान्तु मद्दत्तेनाम्बुना सदा ॥
(सनक, सनन्द, सनातन, कपिल, आसुरि और पञ्चशिख सभी मेरे द्वारा अर्पित इस जल से सदा तृप्तिमान हों।)

सुरेन्द्रनाथ दासगुप्त अपने 'अ हिस्ट्री ऑफ इण्डियन फिलॉसफी' में कहते हैं कि महाभारत में पंचशिख ने सांख्य का जो विवरण दिया है, उससे चरकसंहिता का विवरण मिलता-जुलता है।

सन्दर्भ संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

🔥 Top keywords: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीचिराग पासवानक्लियोपाट्रा ७रक्षा खडसेनरेन्द्र मोदीशिवराज सिंह चौहानविशेष:खोजमुखपृष्ठराज्य मंत्रीबिरसा मुंडापवन कल्याणभारतीय आम चुनाव, 2019महाराणा प्रतापभारतीय आम चुनाव, 2024रामविलास पासवाननीतीश कुमारभारत का प्रधानमन्त्रीनिर्मला सीतारामन्जगत प्रकाश नड्डाभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीनारा चंद्रबाबू नायडूअनुप्रिया पटेलभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीअटल बिहारी वाजपेयीसुब्रह्मण्यम जयशंकरराममोहन एन किंजारापुभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीअश्विनी वैष्णवराजनाथ सिंहभारत के गृह मंत्रीराजीव रंजन सिंहचंद्रशेखर आज़ाद रावणभारतीय जनता पार्टीराष्ट्रीय मतदाता दिवसजीतन राम मांझीद्वितीय मोदी मंत्रिमंडलद्रौपदी मुर्मू