धुआँकश, धुआँरा या चिमनी, चिनाई, मिट्टी या धातु से निर्मित एक वास्तुशिल्पिक वायुसंचार संरचना है जो, वाष्पित्र (बॉयलर), भट्ठी, भस्मक, चूल्हों आदि से निकालने वाली गर्म विषाक्त गैसों या धुएं को ऊंचाई पर उत्सर्जित कर उन्हें मानव जीवन वाले क्षेत्रों से अलग करती है। धुआँकश आमतौर पर ऊर्ध्वाधर होते हैं, या जहाँ तक संभव हो इन्हें ऊर्ध्वाधर बनाया जाता है ताकि निकलने वाली गर्म गैसें और धुआँ बिना किसी रुकावट के बाहर निकल सके साथ ही दहन के लिए बाहरी हवा को भीतर खींचा जा सके जिसे धुआँकश प्रभाव के रूप में भी जाना जाता है। धुआँकश, बड़ी औद्योगिक परिशोधिकाओं, जीवाश्म ईंधन दहन सुविधाओं या इमारतों, भाप इंजनों और जलयानों का महत्वपूर्ण भाग हैं।

संसार का सबसे ऊंचा धुआँकश (कजकिस्तान)

एक धुआँकश की ऊंचाई धुआँकश प्रभाव के माध्यम से बाहरी वातावरण में दहन गैसों को स्थानांतरित करने की उसकी क्षमता को प्रभावित करती है। इसके अतिरिक्त, अधिक ऊंचाई पर प्रदूषक गैसों के फैलाव, उनके आसपास के वातावरण पर इन प्रदूषक गैसों के दुष्प्रभाव को कम कर सकता है। एक अपेक्षाकृत बड़े क्षेत्र में प्रदूषकों का फैलाव उनकी सांद्रता को कम कर सकता है और इसके फलस्वरूप प्रदूषकों का स्तर नियामक सीमाओं के भीतर बनाए रखने में मदद मिलती है।

सन्दर्भ संपादित करें


बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

🔥 Top keywords: सट्टाक्लियोपाट्रा ७स्वाति मालीवालविशेष:खोजमुखपृष्ठभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारतीय आम चुनाव, 2019प्रेमचंदब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024लोक सभानरेन्द्र मोदीकबीररासायनिक तत्वों की सूचीभारत का संविधानकन्हैया कुमारइंडियन प्रीमियर लीगहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीखाटूश्यामजीभीमराव आम्बेडकरमहात्मा गांधीहनुमान चालीसाविराट कोहलीराहुल गांधीइंस्टाग्रामपृथ्वी का वायुमण्डलसूरदासभारतमौसमहिन्दीमहेंद्र सिंह धोनीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीमिया खलीफ़ाबिहार के जिलेभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारत के राजनीतिक दलों की सूची