खेंट

(गेन्ट से अनुप्रेषित)

खेंट (Ghent या Gant या Gent) लीज और शेल्ट (Lys and Sheldt) नदियों के मुहाने पर, ब्रुसेल्स से 31 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित नगर (स्थिति : 510 4’ और 30 42’ पू. द.)। यह बेल्जियम के लैंडर्स राज्य की राजधानी है। इसकी स्थापना 600 ई. में इस प्रांत के प्रथम काउंट द्वारा हुई। धीरे धीरे प्रसिद्धि प्राप्त करता हुआ, यह नगर 1400 ई. में उन्नति के शिखर पर पहुँच गया। इस काल से लेकर 400 वर्ष तक खेंट का इतिहास हिंसा, विप्लव और निरंतर युद्ध का रहा है और इसी काल में स्पेन, फ्रांस और आस्ट्रिया के अधीन रहते हुए इसने अपनी आर्थिक और औद्योगिक प्रभुता खो दी; लेकिन 19वीं शताब्दी के प्रारंभ में यांत्रिक बुनाई द्वारा इसने पुन: अपनी औद्योगिक ख्याति प्राप्त कर ली।

1812 ई. में ब्रिटेन और नीदरलैंड के बीच खेंट की संधि हुई। काउंट्स का किला, गोथिज गिरजाघर, टाउनहाल तथा संत बाओ को बड़ा गिरजाघर प्राचीन वास्तुकला के स्मारक हैं। यह लिनेन और सूती वस्र के लिए संसार प्रसिद्ध है। बेल्जियम का दो तिहाई लिनेन यहाँ बुना जाता है। यह फूलों के लिए भी विख्यात है। यहाँ विश्वविद्यालय, संग्रहालय, कृषि संस्थान, रायल कंजर्वेटरी और रायल एकेडमी ऑव फाइन आर्टस्‌ हैं।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

🔥 Top keywords: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीचिराग पासवानक्लियोपाट्रा ७रक्षा खडसेनरेन्द्र मोदीशिवराज सिंह चौहानविशेष:खोजमुखपृष्ठराज्य मंत्रीबिरसा मुंडापवन कल्याणभारतीय आम चुनाव, 2019महाराणा प्रतापभारतीय आम चुनाव, 2024रामविलास पासवाननीतीश कुमारभारत का प्रधानमन्त्रीनिर्मला सीतारामन्जगत प्रकाश नड्डाभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीनारा चंद्रबाबू नायडूअनुप्रिया पटेलभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीअटल बिहारी वाजपेयीसुब्रह्मण्यम जयशंकरराममोहन एन किंजारापुभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीअश्विनी वैष्णवराजनाथ सिंहभारत के गृह मंत्रीराजीव रंजन सिंहचंद्रशेखर आज़ाद रावणभारतीय जनता पार्टीराष्ट्रीय मतदाता दिवसजीतन राम मांझीद्वितीय मोदी मंत्रिमंडलद्रौपदी मुर्मू