गधा (Equus africanus asinus) अश्व परिवार का पशु है। कई देशों में इसे बोझा ढोने के काम लाया जाता है। गधे को अधिकतर धोबी और कुम्हार वर्ग के लोगों द्वारा पाला जाता है।यह जीव गजब का सहन् शील प्राणी है।इसके चेहरे का भाव एक सा बना रहता है। हर्ष विषाद दोनों में एक सा दिखाई देता है।

गधा
Domesticated
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत:एनिमेलिया
संघ:कॉर्डेटा
वर्ग:स्तनधारी
गण:पेरिसोडैक्टिल
कुल:इक़्वीडेई
वंश:इक़्वस
उपवंश:ऐसिनस
जाति:इ. अफ्रीकैनुस
उपजाति:इ. अफ्रीकैनुस ऐसीनस
त्रिपद नाम
इक़्वस अफ्रीकैनुस ऐसीनस
लीनियस, 1758

परिचय संपादित करें

गधा घोड़े की प्रजाति की एक उपजाति 'एसिनस वर्ग' का पशु है। इस वर्ग के अनेक पशु हैं पर 'गधे' से अभिप्राय इस वर्ग के उस पशु से समझा जाता है जिसे लोग पालते हैं और सामान ढोने का काम लेते है। यह आकार में घोड़े से छोटा होता है, कान लंबे होते हैं, पूँछ का आकार और रंग घोड़े से सर्वथा भिन्न होता है। यह पशु अपनी मंद बुद्धि और हठीलेपन के लिए प्रख्यात है। भारतवर्ष में इसका प्राचीनतम उल्लेख वैदिक साहित्य में मिलता है (ऋग्वेद 3.53.23; ऐतरेय ब्राह्मण 4.9; तैत्तिरीय संहिता 5.1.2.1)। आजकल इसका प्रयोग मुख्यत: धोबियों द्वारा कपड़ों को घाट से लाने और ले जाने के लिए होता है।

नाम का उपयोग संपादित करें

कुछ संस्कृतियों में किसी मूर्ख व्यक्ति को भी गधा कहा जाता है। गधे के बारे में बहुत कहावतें भी प्रचलित हैं, जैसे : "धोबी का गधा, न घर का, न घाट का", "गधे के सिर से सींग की तरह गायब होना"। गधे की दुलत्ती प्रसिद्ध है।

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2019भारतीय आम चुनाव, 2024राजीव गांधीलौहचुम्बकत्वब्लू (2009 फ़िल्म)कबीरलोक सभानरेन्द्र मोदीहनुमान चालीसाकूलॉम-नियमलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत निर्वाचन आयोगभारत का संविधानरासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीप्रेमचंदमहात्मा गांधीभीमराव आम्बेडकरसट्टातुलसीदासबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रइंडियन प्रीमियर लीगप्रधानमन्त्रीभारत के राजनीतिक दलों की सूचीग्रीनहाउस प्रभावभारतहिन्दीसूरदासमोहनलाल (अभिनेता)मौसमभारत का प्रधानमन्त्रीराहुल गांधीमहेंद्र सिंह धोनीमिया खलीफ़ा