खंडवा ज़िला

मध्य प्रदेश का जिला
(खंडवा ज़िले से अनुप्रेषित)

खंडवा भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय खंडवा है। समुद्र तल से 900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मध्य प्रदेश के खंडवा जिले को दक्षिण भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। यह जिला नर्मदा और ताप्‍ती नदी घाटी के मध्य बसा है। 6200 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले खंडवा की सीमाएं बेतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन और देवास से मिलती हैं। ओमकारेश्‍वर एवं सिगांजी(मून्दी) यहां का लोकप्रिय और पवित्र दर्शनीय स्‍थल है। ओंकारेश्वर भारत के 12 ज्योतिर्लिगों में शुमार किया जाता है। ओर मूंदी के नजदीक हनुमंतिया ग्राम में इंदिरा सागर बांध के वेकवाटर में एशिया का पहला मानव निर्मित टापू हनुमंतिया टापू बिकसित किया गया है,इसे सरकार पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित कर रही है। बही खंडवा जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित खालवा नगर में पांडवकालीन ऐतिहासिक माँ रेणुका का विश्व विख्यात प्राचीन मंदिर है जिसे पांडवो ने बनाया था। इसके अलावा घंटाघर, दादा धुनीवाले दरबार, हरसुद,मूँदी, सिद्धनाथ मंदिर और वीरखाला रूक यहां के अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं।

खंडवा
—  जिला  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश भारत
राज्यमध्य प्रदेश
सांसदश्री ज्ञानेश्वर पाटिल

निर्देशांक: 21°50′N 76°20′E / 21.83°N 76.33°E / 21.83; 76.33

जिले के प्रमुख शहर एवं नगर संपादित करें

  • पुनासा
  • खालवा
  • मूँदी
  • हरसूद
  • पंधाना-पंधाना शहर खंडवा जिले की तहसीलो में से एक है।इस तहसील कर अंतर्गत सैकड़ो गाँव आंचल आते है।अधिक्तर पंधानावासी किसानी करते है।यहा अनाज मंडी है,ढेरसारे सरकारी विभाग है।वन विभाग द्वारा निर्मित डिपो है,जहा पर अनेक प्रकार के पेड़ों का संग्रह है।यहाँ अनेक मंदिर है,प्राचीन बावडिया, स्थल और चर्च भी मौजूद है।
  • ओंकारेश्वर

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

🔥 Top keywords: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीचिराग पासवानक्लियोपाट्रा ७रक्षा खडसेनरेन्द्र मोदीशिवराज सिंह चौहानविशेष:खोजमुखपृष्ठराज्य मंत्रीबिरसा मुंडापवन कल्याणभारतीय आम चुनाव, 2019महाराणा प्रतापभारतीय आम चुनाव, 2024रामविलास पासवाननीतीश कुमारभारत का प्रधानमन्त्रीनिर्मला सीतारामन्जगत प्रकाश नड्डाभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीनारा चंद्रबाबू नायडूअनुप्रिया पटेलभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीअटल बिहारी वाजपेयीसुब्रह्मण्यम जयशंकरराममोहन एन किंजारापुभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीअश्विनी वैष्णवराजनाथ सिंहभारत के गृह मंत्रीराजीव रंजन सिंहचंद्रशेखर आज़ाद रावणभारतीय जनता पार्टीराष्ट्रीय मतदाता दिवसजीतन राम मांझीद्वितीय मोदी मंत्रिमंडलद्रौपदी मुर्मू