केबल टीवी

परम्परागत टीवी प्रसारण, हवा में विद्यमान टीवी सिगनलों को टीवी एन्टेना की सहायता से सीधे ग्रहण करके किया जाता है। इसके विपरीत केबल टीवी, टीवी के कार्यक्रम दिखाने का ऐसा तन्त्र है जिसमें सबसे पहले दूरदर्शन के सिगनल को किसी केन्द्रीय स्थान पर (जिसे हेड-एन्ड कहते हैं) ग्रहण करके उसे समाक्षीय केबल या प्रकाशीय फाइबर (फाईबर आपटिक्स) की सहायता से ग्राहकों के टीवी से जोड़ दिया जाता है। केबल में सिगनल डालने के पहले उसे हेडएन्ड पर निम्नलिखित प्रक्रियाओं से गुजरन्ना पड़ता है:

  • संकेत को बड़ी-बड़ी डिश-एंटेना की सहायता से ग्रहण किया जाता है,
  • परिवर्धित किया जाता है;
  • डी-कोड किया जाता है;
  • मिश्रित किया जाता है।
घरों में केबल टीवी का संकेत (सिगनल) ले जाने के लिये प्रायः समाक्षीय केबल (Coaxial cable) का उपयोग किया जाता है

केबल टीवी को सामुदायिक टीवी (कम्युनिटी टीवी या CATV) नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसमें हर टीवी स्वतन्त्र रूप से संकेत ग्रहण नहीं करता बल्कि यह एक सामुदायिक सेवा के रूप में किसी गाँव, कस्बे या एक बड़े शहर के बड़े भाग को सेवा देती है।

केबल टीवी के साथ एफ एम रेडियो, उच्च-गति इंटरनेट, दूरभाष एवं अन्य गैर-दूरदर्शनीय सेवायें भी प्रदान की जा सकती हैं। केबल टीवी का प्रादुर्भाव अमेरिका में सन १९४८ में हुआ जब वहां ऊंची पहाड़ियों पर टीवी सिगनल न मिलने के कारण वहां के लोग एक बड़ा डिश एंटेना लगाकर टीवी का अनन्द उठाने लगे थे।

सन्दर्भ संपादित करें


बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

🔥 Top keywords: भारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीक्लियोपाट्रा ७भारतीय आम चुनाव, 2019भारतीय आम चुनाव, 2024नारा चंद्रबाबू नायडूचिराग पासवाननीतीश कुमारविशेष:खोजभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022मुखपृष्ठनरेन्द्र मोदीभारत का प्रधानमन्त्रीराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीचंद्रशेखर आज़ाद रावणउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीभारतीय जनता पार्टीडिम्पल यादवभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपवन कल्याणअखिलेश यादवअटल बिहारी वाजपेयीनितीश कुमारपप्पू यादवभारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनलोक सभाराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीकबीरराष्ट्रीय जनता दलमोनंक पटेलकोरी एंडरसनकंगना राणावतभारत के राजनीतिक दलों की सूचीराहुल गांधीबिहार विधान सभाउत्तर प्रदेश विधान सभालालू प्रसाद यादवभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस