कार्ल वाईश्ट्रास

कार्ल वाईश्ट्रास (Karl Weierstrass, 1815 ई. - १८९७ ई.) जर्मन गणितज्ञ थे।

जर्मन गणितज्ञ कार्ल वाइश्ट्रास

वाईश्ट्रास का जन्म ३१ अक्टूबर, १८१५ ई. को बेस्टफ़ालिया के ऑस्टनफेल्ड ग्राम में हुआ था। आरंभ में ये मुंस्टर, दयट्श्चक्रोने और ब्राउन्सबेर्ख में अध्यापक रहे। ब्राउन्सबेर्ख में इन्होंने 'आबेल के फलनों' का अध्ययन आरंभ किया और यहाँ पर लिखित शोधपत्रों पर क्येनिग्सवेर्ख विश्वविद्यालय ने इन्हें ससम्मान पी-एच. डी. की उपाधि प्रदान की। ४९ वर्ष की आयु में ये बर्लिन विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर नियुक्त हुए। १८४९ ई. के पश्चात् 'आबेल के अनुकलों' पर इन्होंने एक ऐसे आश्चर्यजनक फलन का आविष्कार किया जिसके एक विशेष अंतर में कोई अवकल नहीं है। ये उन विश्लेषिक फलनों को अत्यंत महत्व दिया करते थे जिनका घात श्रेणी (पॉवर सीरीज) में विस्तार किया जा सके। १९ फरवरी, १८९७ ई. को बर्लिन में इनका देहांत हो गया।

🔥 Top keywords: भारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीचिराग पासवानक्लियोपाट्रा ७रक्षा खडसेनरेन्द्र मोदीशिवराज सिंह चौहानविशेष:खोजमुखपृष्ठराज्य मंत्रीबिरसा मुंडापवन कल्याणभारतीय आम चुनाव, 2019महाराणा प्रतापभारतीय आम चुनाव, 2024रामविलास पासवाननीतीश कुमारभारत का प्रधानमन्त्रीनिर्मला सीतारामन्जगत प्रकाश नड्डाभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीनारा चंद्रबाबू नायडूअनुप्रिया पटेलभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीअटल बिहारी वाजपेयीसुब्रह्मण्यम जयशंकरराममोहन एन किंजारापुभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीअश्विनी वैष्णवराजनाथ सिंहभारत के गृह मंत्रीराजीव रंजन सिंहचंद्रशेखर आज़ाद रावणभारतीय जनता पार्टीराष्ट्रीय मतदाता दिवसजीतन राम मांझीद्वितीय मोदी मंत्रिमंडलद्रौपदी मुर्मू