उत्तर ओसेतिया-आलानिया

उत्तर ओसेतिया-आलानिया कॉकस क्षेत्र में स्थित रूस का एक संघीय खंड है जो गणतंत्र का दर्जा मिला रखता है। इसका दक्षिणी भाग काफ़ी पहाड़ी है और कॉकस पर्वत शृंखला के इलाक़े में पड़ता है जबकि इसका उत्तरी हिस्सा स्ताव्रोपोल के मैदान क्षेत्र में आता है। इसका कुल क्षेत्रफल 8,000 वर्ग किमी है (यानि भारत के सिक्किम राज्य से ज़रा बड़ा) और यहाँ सन् 2002 में हुई जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 7,12,900 थी। इसमें से लगभग 62% ओसेतियाई लोग थे और 23% रूसी थे। अल्प संख्याओं में इंगुश, अर्मेनियाई और यूक्रेनी लोग भी यहाँ रहते हैं। ओसेतियाई लोग ओसेती भाषा बोलते हैं और अधिकतर इसाई मत के अनुयायी हैं। उत्तर ओसेतिया-आलानिया की राजधानी व्लादिकावकाज़ नाम का शहर है।

उत्तर ओसेतिया-आलानिया का नक़्शा और झंडा

गणतंत्र का नाम संपादित करें

मध्यकाल में ओसेतियों के पूर्वजों को आलान बोला जाता था और उन्होने अपने राज का नाम आलानिया रखा था। इस ऐतिहासिक राज्य को ध्यान में रखते हुए ही इस गणतंत्र का नाम "उत्तर ओसेतिया-आलानिया" रखा गया।

उत्तर ओसेतिया-आलानिया के कुछ नज़ारे संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

🔥 Top keywords: भारतीय आम चुनाव, 2024क्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठहिन्दीहनुमान चालीसाअरिजीत सिंहविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशसनराइजर्स हैदराबादमिया खलीफ़ालोक सभाजय श्री रामखाटूश्यामजीभीमराव आम्बेडकरआरती सिंहभारत का संविधानरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीब्लू (2009 फ़िल्म)हिन्दी की गिनतीभारतीय आम चुनाव, 2019नरेन्द्र मोदीइंडियन प्रीमियर लीगअमर सिंह चमकीलालोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारतअखिलेश यादवसट्टानीम करौली बाबाहनुमानइंस्टाग्रामश्रीमद्भगवद्गीतागायत्री मन्त्रउत्तर प्रदेशराम मंदिर, अयोध्यारासायनिक तत्वों की सूचीभारत का ध्वजमहाभारतबिहार