आखिया खारस

आखिया खारस (अथवा अहिकार) अस्सीरिया के राजा सिनाख़िरीब् को परामर्श देनेवाला एक प्राचीन मनीषी। आखिया खारस की कथा ई.पू. ५वीं शताब्दी से भी अधिक पुरानी है।

इसकी जीवनकथा तथा सूक्तियाँ सीरिया, अरब, इथियोपिया, आर्मेनिया, रूमानिया और तुर्की की प्राचीन भाषाओं में उपलब्ध हैं। इसने अपने भतीजे नादान को दत्तक पुत्र के रूप में रख लिया था। पर नादान ने इसका विनाश करने का प्रयत्न किया, किन्तु वह भूमिगृह में छिपकर किसी प्रकार बच गया। वह प्रकट हुआ तब जब राजा को उसके परामर्श की आवश्यकता पड़ी। अत: उसने अपने प्रभाव को पुन: प्राप्त कर लिया। उसने अधर में प्रासाद का निर्माण करके तथा बालू की रस्सी बटकर मिस्र के सम्राट् को संतुष्ट किया। इसके पश्चात् उसने नादान को समुचित दंड दिया और उसकी लगातार भर्त्सना की।

सन्दर्भ ग्रन्थ संपादित करें

  • कोनीबियर इत्यादि : स्टोरी ऑव अहिकर।
🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७भारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारतीय आम चुनाव, 2019विशेष:खोजमुखपृष्ठभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीनरेन्द्र मोदीलोक सभाभारतीय आम चुनाव, 2024कबीरॐ नमः शिवायभारत का प्रधानमन्त्रीप्रेमचंदहिन्दी की गिनतीतुलसीदासराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनभारत के राजनीतिक दलों की सूचीरासायनिक तत्वों की सूचीअटल बिहारी वाजपेयीमतदानोत्तर सर्वेक्षणभारत का संविधानराहुल गांधीसंज्ञा और उसके भेदभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकरसट्टामहादेवी वर्माभारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनसुभाष चन्द्र बोसभारतमिया खलीफ़ाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससूरदासमहात्मा गांधीविश्व पर्यावरण दिवसब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय जनता पार्टी