कैसे मैकबुक से एक बटन को टेम्परेरिली रिमूव करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

यह विकीहाउ आर्टिकल आपको सिखाता है कि मैकबुक के कीबोर्ड से एक बटन को रिमूव करने के साथ-साथ इसे वापस कैसे लगाना है। मैकबुक के बटन को रिमूव और रिप्लेस करना बहुत आसान है, लेकिन ऐसा करते समय अपने मैकबुक के कीबोर्ड को नुकसान पहुंचाने के रिस्क को कम करने के लिए आपको बहुत आराम से इसे करना पड़ेगा। जरूरी नहीं कि मैकबुक का एक बटन रिमूव करने पर आपकी एप्पल की वॉरंटी खत्म हो जाएगी, लेकिन आपको कोई संदेह होने पर, अपने मैक को ख़ुद रिपेयर करने की बजाय इसे एक एप्पल स्टोर पर ले जाना हमेशा अच्छा रहता है।

भाग 1
भाग 1 का 2:

बटन को रिमूव करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने मैक के...
    अपने मैक के चार्जर को अनप्लग करें और अपने मैक को टर्न ऑफ़ करें: एप्पल मेनू
    How.com.vn हिन्द: Mac Apple
    पर क्लिक करें, Shut Down... पर क्लिक करें, और पूछे जाने पर Shut Down पर क्लिक करें। यह सुनिश्चित करेगा कि आपको इलेक्ट्रिक शॉक न लगे, और इससे यह भी सुनिश्चित होता है कि आप बटन रिमूव करने पर गलती से अपने मैक को नुकसान नही पहुंचाते हैं।[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने आप को ग्राउंड करें:
    भले ही आप अपने मैक के सर्किट या सेंसिटिव हिस्सों को टच नहीं करने वाले हैं, ग्राउंडिंग में केवल कुछ सेकंड लगते हैं और हालाँकि यह बटन के इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट को नुकसान पहुँचाने के रिस्क को थोड़ा कम कर देता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बटन को निकालने के लिए एक टूल खोजें:
    आपको कुछ थोड़ा चौड़ा, बहुत पतला, और मजबूत टूल चाहिए होगा। कुछ उदाहरण में शामिल हैं:
    • गिटार पिक
    • क्रेडिट कार्ड
    • प्लास्टिक स्पजर (spudger)
    • प्लास्टिक बटर नाइफ
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने दूसरे टूल्स को इकट्ठा करें:
    आपको बटन के बीच की जगह को क्लीन करने के लिए Q-टिप, और बटन के आसपास की धूल को हटाने के लिए टूथपिक (या एक पतली, लचीली चीज) की ज़रूरत होगी।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 बटन के नीचे से किसी भी धूल को हटा दें:
    बटन के आसपास नीचे, टूथपिक या उसी जैसी किसी चीज का यूज करके खरोंचें। आपके ऐसा करने से कोई भी टुकड़ा, गंदगी, या दूसरा बाहरी मटेरियल बटन बाहर आ जाना चाहिए।
    • सुनिश्चित करें कि आप टूथपिक को बटन के नीचे नहीं फँसाते हैं; इसलिए हमेशा इसे आराम से करें।
    • बटन के नीचे की जगह में टूथपिक को इंच के आंठवें हिस्से जितना ही डालें।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 बटन के आसपास के एरिया को क्लीन करें:
    अपनी Q-टिप को थोड़े से गर्म, साफ़ पानी में डुबाएँ, फिर एक्स्ट्रा पानी को बाहर निचोड़ दें—आपको इस स्टेप के लिए Q-टिप केवल थोड़ी गीली चाहिए—और बटन के आसपास के एरिया को पोंछ दें।
    • यह बटन के आसपास जमी स्टिकी या ग्रीसी चीजों को हटाने के लिए है, जो बटन को निकालना आसान बना देता है।
    • यह स्टेप टूथपिक के खरोंचने से रह गई धूल को साफ़ करने में भी मदद करेगा।
    • अगर आपके बटन के आसपास जिद्दी दाग हैं, तो आप पानी की जगह आईसोप्रोपाइल अल्कोहल का यूज कर सकते हैं।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 बटन निकालने वाले...
    बटन निकालने वाले टूल को बटन टॉप के ऊपर वाली जगह में डालें: यहाँ से बटन को निकालना सबसे आसान होगा।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 धीरे से बटन को निकालें:
    इसके लिए आपको टूल को आगे-पीछे करना होगा; जैसे ही आपको हल्की सी आवाज आती है, बटन निकल चुका होता है।
    • टूल को नीचे डालने के बाद बटन के बॉटम को दबाने से टूल को अधिक ताकत देने में मदद मिल सकती है।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 बटन को ऊपर...
    बटन को ऊपर की तरफ घुमाएँ, फिर उसे सीधे ऊपर की ओर खींच लें: आपके द्वारा बटन को खींचने पर बटन आपकी तरफ फेसिंग होना चाहिए, क्योंकि यह बटन के हुक को जुड़े रहने से बचाएगा।
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 अपनी ज़रूरत के हिसाब से रिपेयर करें:
    बटन के कैरिज के साथ आपको जो भी करना है उसे करने के बाद, आप बटन को वापस लगाने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
भाग 2
भाग 2 का 2:

बटन को रिप्लेस करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ज़रूरत पड़ने पर...
    ज़रूरत पड़ने पर बटन के कैरिज को रीअसेंबल और रीप्लेस करें: इसमें एक सफेद ब्रैकट होता है, और छोटा प्लास्टिक का टुकड़ा होता है जो उसके अंदर फिट हो जाता है, जिस पर मैक का बटन लगा होता है; यह असेम्ब्ली मैक के बटन को निकालते समय बाहर निकल और गिर सकती है। इसे वापस लगाने के लिए, छोटे टुकड़े को ब्रैकट में डालें, फिर छोटे स्क्वायर होल को बटन स्लॉट की दाईं तरफ करके कैरिज को साइज़ के हिसाब से बटन स्लॉट में वापस लगा दें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बटन के बॉटम को स्लॉट में रखें:
    इसे 45-डिग्री के ऐंगल पर करें। यहां उद्देश्य बटन को नीचे से पकड़ने के लिए स्लॉट के नीचे सफेद हुक लगाना है।
    • अगर हुक सही से नहीं पकड़ता है, तो बटन को रिमूव करें और दोबारा ट्राई करें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बटन को आराम से जगह पर रखें:
    बटन दूसरे बटन के साथ बिलकुल सटा होना चाहिए।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 बटन को ऊपर से दबाएँ:
    इससे बटन सही जगह पर क्लिप हो जाएगा।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 बटन के चारों तरफ दबाएँ:
    आपको हल्की से आवाजें सुनाई देनी चाहिए; यह बताता है कि बटन जगह पर लग चुका है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 बटन को टेस्ट करें:
    बटन को दबाकर सुनिश्चित करें कि यह वापस ऊपर आ जाता है। अगर ऐसा होता है, तो आपका बटन नॉर्मल काम करना चाहिए।
    • अगर बटन वापस ऊपर नहीं आता है, तो इसका मतलब है कि हुक ठीक से नहीं पकड़ा हुआ है।
    • बटन का ऊपर न आना बटन असेंबली में दिक्कत के कारण हो सकता है।

सलाह

  • इलेक्ट्रॉनिक्स के फिजिकल कंपोनेंट निकालते समय आपको हमेशा आराम से काम करना चाहिए।

चेतावनी

  • कुछ परिस्थितियों में, बटन को रिमूव करने से आपकी एप्पल वारंटी जा सकती है।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,३५४ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: सिस्टम/एप्पल
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,३५४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?