आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

इस विकीहाउ में आप सीखेंगे कि कैसे लंबी वीडियो को आईफोन पर दूसरों से शेयर करें, अगर वीडियो के साइज़ की वजह से वीडियो को टेक्स्ट मैसेज या ईमेल में भेजना मुमकिन ना हो। शुरू करने से पहले इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि आपके आईफोन में Dropbox ऐप मौजूद है।

  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने आईफोन या आईपैड में ड्रॉप बॉक्स (Dropbox) खोलें:
    इसका आइकन नीले रंग का होता है, जिसके बीच में सफेद कलर के बॉक्स बने होते हैं। आमतौर पर यह आपको होम स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 वीडियो को Dropbox में ऐड करें:
    अगर वीडियो आपके Dropbox में पहले से मौजूद है, तो इस स्टेप को छोड़ दिया जाए और अगर नहीं है तो:[१]
    • + Create पर क्लिक करें। यह ऑप्शन आपको स्क्रीन के आखिर में बीचोंबीच नजर आएगा।
    • अब Upload photos पर क्लिक करें।
    • इसके बाद उस फोल्डर में जाएं, जिसमें वीडियो मौजूद है।
    • फिर वीडियो को सिलेक्ट करने के लिए उस पर क्लिक करें।
    • फिर Next पर क्लिक करें।
    • अब Dropbox में वो फोल्डर चुनें, जिसमें आप वीडियो सेव करना चाहते हैं।
    • फिर Upload पर क्लिक करें। अगर वीडियो बड़ी है तो इसको अपलोड होने में कुछ समय लगेगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 आप जिस वीडियो...
    आप जिस वीडियो को सेंड करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें: अगर आप पहले से वीडियो वाले फोल्डर में मौजूद नहीं हैं, तो पहले फोल्डर पर क्लिक करें और उसके बाद वीडियो को सिलेक्ट करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अब Share आइकन पर क्लिक करें:
    यह आइकन मनुष्य के छायाचित्र के रूप में होता है जिसके ऊपर + का निशान बना होता है और यह स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में दाएं तरफ होता है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 प्राप्तकर्ता का ईमेल एड्रेस डालें:
    ईमेल एड्रेस डालने के लिए, वहां पर लिखे “To:” पर क्लिक करें, जिससे आपका कीबोर्ड खुल जाएगा।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 फिर Send पर क्लिक करें:
    यह स्क्रीन के ऊपरी दाएं हिस्से पर मौजूद होता है। इस पर क्लिक करने से प्राप्तकर्ता के पास एक ईमेल पहुंच जाएगा जिसमें इस वीडियो का लिंक मौजूद होगा। प्राप्तकर्ता जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करेगा, तो वह इस वीडियो को Dropbox में जा कर देख सकेगा।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,५७४ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,५७४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?