कैसे साबुन को पिघलाएँ (Melt a Soap Bar)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आप पिघले हुए साबुन को काफी सारे तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं! यह लिक्विड हैंड सोप और दूसरी टॉयलेटरीज़ पर पैसे बचाने का एक शानदार तरीका है। साबुन के जिन टुकड़ों को आप बेकार समझ कर फेंकने वाले हैं, उन्हें पिघलाकर, आप अपना खुद का सस्ता साबुन या बॉडी वॉश बना सकते हैं। इस गाइड में बताए गए कुछ आसान चरणों के साथ, आप अपनी पसंद के किसी भी इस्तेमाल के लिए साबुन को पिघला सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

साबुन के टुकड़ों को स्टोव पर पिघलाना (Liquefying Soap Scraps on the Stove)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पुराने साबुन के बचे हुए टुकड़ों को इकट्ठा करें:
    ये लगभग 115 ग्राम के वजन के बराबर होना चाहिए, जो कि एक औसत साइज के साबुन का वजन है। यदि आप चाहें, तो आप साबुन के पूरे बार का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कोई भी बार सोप, चाहे वह पूरा बार हो, टूटा हुआ या फिर बेकार हो चुके टुकड़े हों, काम आ जाएगा।[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to साबुन को पिघलाएँ (Melt a Soap Bar)
    एक चीज ग्रेटर का इस्तेमाल करके साबुन को ग्रेट करें: एक रेगुलर, 4-साइडेड स्टेंडिंग मेटल चीज ग्रेटर अच्छी तरह से काम करता है, लेकिन हाथ से चलने वाला, एक छोटा चीज ग्रेटर भी यह काम करेगा। इस तरीके में हमें बड़े टुकड़ों को तोड़कर बारीक करना है, जिससे उन्हें पिघलाना आसान हो जाएगा।[२]
    • यदि आपके पास चीज़ ग्रेटर नहीं है, तो एक साइट्रस जेस्टर या एक आलू छीलने वाले का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to साबुन को पिघलाएँ (Melt a Soap Bar)
    साबुन के टुकड़ों को एक बर्तन में 8-9 कप पानी में डालकर, गर्म करें: साबुन के टुकड़ों को एक बड़े सॉसपैन में मीडियम से लो हीट पर, पिघलने तक गरम करें। यदि आप एक लिक्विड हैंड सोप के बजाय एक क्रीमी बॉडी वॉश बनाना चाह रहे हैं, तो कम पानी का इस्तेमाल करें। आप जितने अधिक पानी का इस्तेमाल करेंगे, आपका फाइनल प्रॉडक्ट उतना ही पतला होगा।[३]
    • यदि अपने सॉसपैन को खाना पकाने के लिए फिर से इस्तेमाल करने और शायद अपने खाने में साबुन के मिक्स हो जाने के बारे में परेशान हैं, तो आप सिर्फ साबुन को पिघलाने के लिए एक पुराने बर्तन को इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर आप एक सस्ते बर्तन को खरीद कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 साबुन को स्टोव से हटा दें:
    इसे 12-24 घंटे के लिए, ढँक कर रख दें। रात भर में, साबुन गाढ़ा हो जाएगा। यदि साबुन की कंसिस्टेंसी आपकी पसंद के अनुसार नहीं है, तो आप इसे फिर से गरम कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।[४]
    • यदि आप अभी भी कंसिस्टेंसी के बारे में सुनिश्चित नहीं हैं, तो व्हिस्क या ब्लेंडर का इस्तेमाल करके इसे एक जैसा मिलाएं।
विधि 2
विधि 2 का 3:

साबुन को माइक्रोवेव में नरम करना (Softening Soap in the Microwave)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to साबुन को पिघलाएँ (Melt a Soap Bar)
    अपने साबुन के बेस को क्यूब्स में काटें और उन्हें एक कांच के कटोरे में डाल दें: कांच के बर्तन प्लास्टिक के बर्तनों से बेहतर हैं, क्योंकि प्लास्टिक आपके साबुन से किसी भी खुशबू वाले तेल को निकाल सकता है।
    • यदि आप अपने फाइनल प्रोजेक्ट में सोप बार बनाना चाहते हैं, तो पहले से साबुन की मात्रा का वजन कर लें, ताकि यह आपके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मोल्ड से मैच हो जाए।
    • यदि आप इस बात के बारे में सुनिश्चित नहीं हैं, कि आपके मोल्ड का माप कितना है, इसमें पानी भरें और फिर पानी को मेजरिंग कप में डाल दें।
    • आपके मोल्ड में पानी की जितनी मात्रा आती है, उससे 15 से 30 ग्राम अधिक का इस्तेमाल करना बेहतर है।[५]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 कांच के कटोरे...
    कांच के कटोरे को प्लास्टिक रैप से कवर करें और माइक्रोवेव में रखें: कटोरे को ढंकने से नमी को लॉक करने में मदद मिलती है। अपने साबुन को 30 सेकंड के इंटरवल पर गर्म करें।
    • आपका साबुन ज्यादा बिखरा हुआ या रूखा न हो इसके लिए जरूरी है, कि आप अपने साबुन के बेस को ज़्यादा गरम न करें।[६]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to साबुन को पिघलाएँ (Melt a Soap Bar)
    यह सुनिश्चित करने के लिए, कि यह पूरी तरह से पिघल गया है साबुन को चलाएं: साबुन में गांठों को चैक कर लें। यदि आपको कोई गांठ मिलती है, तो साबुन को फिर से ढंकें और 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें।[७]
विधि 3
विधि 3 का 3:

उबलते पानी का इस्तेमाल करते हुए, साबुन को पिघलाना (Melting Soap Using Boiling Water)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to साबुन को पिघलाएँ (Melt a Soap Bar)
    साबुन को छीलने के लिए, एक चीज़ ग्रेटर का इस्तेमाल करें: आप आलू छीलने वाले का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। साबुन के बड़े टुकड़ों को छोटे-छोटे साइज में तोड़ लेने से, इन्हें पिघलाना आसान हो जाएगा।[८]
    • वैकल्पिक रूप से, यदि आपके पास साबुन की पट्टियाँ हैं, तो आप उन्हें क्यूब्स में काट सकते हैं।[९]
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to साबुन को पिघलाएँ (Melt a Soap Bar)
    अगर आपके पास एक डबल बॉयलर है, तो यह इसके लिए अच्छी तरह से काम करता है। यदि नहीं है, तो आप एक मीडियम सॉसपैन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।[१०]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to साबुन को पिघलाएँ (Melt a Soap Bar)
    साबुन के टुकड़े या क्यूब्स को कांच के कटोरे में डालें: बाउल को डबल बॉयलर या सॉसपैन के ऊपरी हिस्से पर रखें। उबलते हुए पानी की हीट से, साबुन धीरे-धीरे पिघलना शुरू हो जाएगा।
    • यदि आप गोट मिल्क सोप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हर 2 कप साबुन के लिए 1 चम्मच (15 ml) पानी को मिलाने से साबुन के सभी टुकड़ों को एक दूसरे से बांधने में मदद मिलेगी।[११]
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to साबुन को पिघलाएँ (Melt a Soap Bar)
    साबुन को बार-बार चलाएं, ताकि टुकड़े पिघलकर एक-दूसरे में मिक्स होना शुरू कर दें। हालांकि, इन्हें बहुत बार या बहुत अधिक चलाने से बुलबुले पैदा हो सकते हैं। इसे करने के लिए, सबसे अच्छा तरीका यह है कि साबुन को हर दो मिनट में चलाएं।
    • यदि साबुन के टुकड़े या छीलन, पिघलकर एक दूसरे में नहीं मिल रहे हैं, तो एक बार में 1 चम्मच एक्स्ट्रा पानी डालते हुए इसमें 3 चम्मच तक पानी को मिलाएं।[१२]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 जब यह ज्यादातर...
    जब यह ज्यादातर चिकना दिखाई देने लगे, तो साबुन को हीट से हटा दें: ध्यान दें कि साबुन के पूरी तरह से चिकने होने के चांस नहीं है। इसमें कुछ टेक्सचर हो सकता है।[१३]

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,८३२ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,८३२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?