जानें क्या है मतलब सपने में साँप देखने का

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

नींद में सपने आना नॉर्मल है, लेकिन कई सपने ऐसे भी होते हैं, जो हमें परेशान कर देते हैं। वैसे तो लोग ज़्यादातर सपने सुबह उठते ही भूल जाते हैं, लेकिन कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जिन्हें चाहकर भी नहीं भुला पाते, खासतौर से अगर सपने में कोई ऐसी चीज दिख जाए, जो आपको डरा दे। ठीक ऐसा ही, सपने में साँप दिख जाए तब अनुभव होता है। तो क्या है मतलब सपने में साँप दिखने का? क्या यह रहस्यमयी सांप सकारात्मक चीजों का प्रतीक है या फिर एक चेतावनी संकेत? सांप प्राचीन काल से लोगों के सपनों में दिखाई देते रहे हैं, और उनकी करामाती उपस्थिति परिवर्तन, उपचार और खतरे का प्रतीक हो सकती है। इस सपने का आपके जीवन में क्या मतलब है? सांपों के बारे में सपनों के पीछे के 11 अर्थों के साथ हम नीचे दी गई हमारी पूरी गाइड के साथ इसे समझने में आपकी मदद करेंगे। (Sapne me saap dekhne ka matlab kya hai)

विधि 1
विधि 1 का 11:

आप एक जहरीले व्यक्ति के साथ डील कर रहे हैं (You’re dealing with a toxic person)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सांप का सपना...
    सांप का सपना देखना आपके आसपास के हानिकारक लोगों (poisonous people) के प्रभाव को दर्शाता है: जहरीले लोगों के साथ बातचीत करने से आने वाले तनाव और चिंता का प्रतिनिधित्व करने के लिए ये सरीसृप आपके सबकॉन्शियस यानि अवचेतन मन में भागते हैं। शायद आप पहले से ही जानते हैं कि आपकी लाइफ में वो जहरीला व्यक्ति कौन है और सपने में सांप देखना इस बात का संकेत हो सकता है कि यह जागने और कार्रवाई करने का समय है।[१]
    • अगर आपको रैटलस्नेक (rattlesnake) दिखाई दे तो, यह एक चेतावनी संकेत है। हो सकता है कि आपके आस-पास कोई व्यक्ति आपको अनावश्यक नकारात्मक भावनाएं और तनाव दे रहा हो।
    • अगर आपको पीछे से सांप का काट दे तो, ये एक चेतावनी संकेत है कि आपके आस-पास कोई व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात कर सकता है या आपके बारे में बुरी अफवाहें फैला सकता है।
    • यदि आप एक ही सांप को बार-बार सपने में देखते हैं, कोई ऐसा व्यक्ति जिसे आप बार-बार मिला करते हैं (जैसे कि कोई सहकर्मी या साथी) आपके जीवन में हानिकारक ऊर्जा ला रहा है।
विधि 2
विधि 2 का 11:

आप आंतरिक संघर्ष से जूझ रहे हैं (You’re grappling with an internal struggle)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सपनों में सांप...
    सपनों में सांप दिखना मन में प्रतिद्वंद और अशांति का प्रतीक है: हो सकता है कि आप एक संकट या जीवन की उथल-पुथल से गुजर रहे हों—जैसे करियर में बदलाव या फिर किसी रिश्ते का अंत। साँप अपने आप में एक नकारात्मक प्रतीक नहीं है। दरअसल, सपने में सांप का दिखना आपको अपने इरादों और आपको क्या चाहिए, इस पर करीब से नज़र डालने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है।[२]
    • सपने में बात करने वाला सांप दिखना आमतौर पर संकेत देता है कि आपके अवचेतन (subconscious) का एक हिस्सा आपसे बात करने की कोशिश कर रहा है।
    • दो सिर वाला सांप इस बात का संकेत देता है कि आपको दो दिशाओं में खींचा जा रहा है, लेकिन आखिर में आप सकारात्मक परिवर्तन और ज्ञान की ओर बढ़ेंगे।[३]
विधि 3
विधि 3 का 11:

आप एक महत्वपूर्ण निर्णय का सामना कर रहे हैं (You’re facing an important decision)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 टेढ़ी-मेढ़ी रेंगने वाली...
    टेढ़ी-मेढ़ी रेंगने वाली गति के साथ, सांप टर्निंग पॉइंट्स का प्रतिनिधित्व कर सकता है: यह विशेष रूप से उन सपने में सच होता है जहां आप एक सांप को पकड़ते हैं। आपको अपनी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ में एक कठिन निर्णय या एक महत्वपूर्ण विकल्प का सामना करना पड़ सकता है।[४]
    • ध्यान दें कि आपने अपने सपने में सांप के बारे में कैसा महसूस किया। यदि आप डर महसूस कर रहे हैं, तो आपको कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले खुद को प्रतिबिंबित करने का समय देना चाहिए। यदि आप शांत महसूस करते हैं, तो यह काम करने और अपने जीवन में बदलाव लाने का समय है।
    • सपने में काला सांप अज्ञात का प्रतीक है। यदि आपके सपने में एक काला सांप दिखाई देता है, तो यह आपके द्वारा किए जा रहे विकल्पों के बारे में आपके द्वारा महसूस की जाने वाली अनिश्चितता का प्रतिनिधित्व कर सकता है।
विधि 4
विधि 4 का 11:

क्या आप प्रलोभन का सामना कर रहे हैं (You’re confronting temptation)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 यह व्याख्या उस...
    यह व्याख्या उस सर्प से आती है जो ईडन गार्डन में था: जैसे सर्प ने बाइबिल में Eve को लुभाया, वैसे ही स्वप्न में सर्प अच्छे और बुरे के बीच चयन करने के आपके संघर्ष का प्रतिनिधित्व कर सकता है। क्या आप अपने सामने विकल्पों के बारे में दोषी महसूस कर रहे हैं? क्या आपको पिछली गलतियों को सुधारने या एक अलग रास्ता चुनने की ज़रूरत है?[५]
    • हरे रंग के सांप प्रलोभन और ईर्ष्या से अधिक संबंधित होते हैं।
विधि 5
विधि 5 का 11:

आप व्यक्तिगत या आर्थिक रूप से परेशान हैं (You’re feeling personally or financially constricted)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कुछ सांप अपने...
    कुछ सांप अपने शिकार को तब तक दबाते हैं जब तक उसका दम नहीं घुट जाता: एक बार फिर से सोचकर बताएं आपने सपने में किस तरह का सांप देखा था। उदाहरण के लिए, बोआ कंस्ट्रिक्टर (boa constrictor) या एनाकोंडा (anaconda) संकेत कर सकता है कि आपके जीवन में एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपका दम घुटता है या आपको घुटन का अहसास होता है।[६] शायद आप एक मुश्किल फाइनेंशियल सिचुएशन से गुजर रहे हैं या फिर दबंग बॉस, माता-पिता, साथी या दोस्त के साथ डील कर रहे हैं।
    • लाल सांप दुर्भावनापूर्ण ऊर्जा और संभावित खतरे का प्रतीक हैं।
विधि 6
विधि 6 का 11:

आप असुरक्षित हैं (You’re vulnerable)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 यदि किसी को...
    यदि किसी को सपने में सांप ने काट लिया है, तो यह एक अस्थिरता और कमजोर स्थिति में होने का प्रतिनिधित्व करता है: इस मामले में अस्थिरता की यह स्थिति भावनात्मक या शारीरिक हो सकती है।[७] शायद आप अपने स्वास्थ्य या सुरक्षा के बारे में चिंतित हैं। या हो सकता है कि आप किसी को अपना "वास्तविक स्वरूप" दिखाने से डरते हों। हालांकि सांपों के ये सपने आपको कमजोरी के डर का सामना करने और आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं।
    • यदि आप पर सपने में सांप ने हमला किया था, तो वह हमला आपकी लाचारी और रक्षाहीनता की भावनाओं को दर्शा सकता है। आप अपने जीवन में सीमाएँ निर्धारित करने के लिए क्या कदम उठा सकते हैं? स्थिति पर बेहतर नियंत्रण रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं?
    • यदि आप सपने में गार्टर स्नेक या धारीदार सांप देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आप किसी के बारे में अनिश्चित हैं या किसी पर भरोसा नहीं करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे आपको एहसास होता है कि वो हानिरहित हैं।
विधि 7
विधि 7 का 11:

आप असुरक्षा की भावना से निपट रहे हैं (You’re working through insecurity)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आपके शरीर पर...
    आपके शरीर पर रेंगने वाला सांप आत्मविश्वास की कमी को दर्शाता है: शायद आप अपनी शारीरिक बनावट को लेकर असहज महसूस करते हों या इस बात की चिंता करते हों कि दूसरे क्या सोचते हैं।[८] किसी के द्वारा की गई घटिया टिप्पणी के बाद अक्सर सपने में सांप दिखाई देते हैं जो आपके आत्मविश्वास को प्रभावित करता है।
    • आखिरकार, आपके पास अपने जीवन में कार्य करने की शक्ति है। सर्प चिंता का प्रतीक है, लेकिन यह विकास और नई शुरुआत का भी प्रतीक है।
विधि 8
विधि 8 का 11:

आप अपनी यौन इच्छा को दबा रहे हैं (You’re repressing sexual desires)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सांप एक लैंगिक प्रतीक (phallic symbol) भी है:
    यदि आपने एक हानिरहित सांप का सपना देखा है, तो यह यौन इच्छा का संकेत हो सकता है कि जिसे आप अपने सबकॉन्शियस में दबा रहे हैं।[९] आप सांपों का सपना कहाँ देख रहे हैं? यदि आप अपने बेडरूम में सांप को अपनी गोद में लेटा हुआ या अपने पैरों के चारों ओर लिपटे हुए देखते हैं, तो यह आपके यौन जीवन के बारे में संकेत भेज सकता है।
    • याद रखें कि सांप चेतावनी के संकेत दर्शाते हैं। क्या आपकी आवेगी कार्रवाई वास्तव में एक अच्छा विचार है? या वह सांप आपको किसी परेशान करने वाले यौन संबंधों के बारे में चेतावनी दे रहा है?
विधि 9
विधि 9 का 11:

आप शारीरिक या मानसिक रूप से ठीक हो रहे हैं (You’re physically or spiritually healing)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 हैरानी की बात...
    हैरानी की बात है कि सपने में सांप द्वारा काटा जाना भी उपचार का प्रतिनिधित्व कर सकता है: ये दोहरे गुण वाला जीव विष और औषधि का प्रतिनिधित्व करता है।[१०] सपने में सांप द्वारा काटा जाना एक रहस्यमय इंजेक्शन की तरह है और अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने के समान अर्थ है। यदि आप स्वास्थ्य समस्याओं या भावनात्मक घावों से ग्रस्त हैं, तो सांपों के सपने ठीक होने की शुरुआत का प्रतीक हो सकते हैं।
    • भूरे रंग के सांपों को हीलिंग से सबसे ज्यादा जुड़ा हुआ सांप माना जाता है।
विधि 10
विधि 10 का 11:

आप परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं (You’re going through a transformation)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 साँपों के लिए...
    साँपों के लिए जाना जाता है कि ये अपनी खाल उतार देते हैं, जो पुनर्जन्म का प्रतीक है: यदि आप सपने में सांप को अपनी खाल उतारते या रेंगते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जा रहा है।[११] विशेष रूप से, आउरोबोरोस (ouroboros) यानि खुद को खाने वाले सांप पर ध्यान दें, जो मृत्यु और पुनर्जन्म के अंतहीन चक्र का प्रतीक है।
    • नीला सांप सृजन और पुनर्जन्म का प्रतीक है।
    • प्राचीन मेसोअमेरिकन संस्कृति (Mesoamerican culture) में, सांपों को सृजन से जोड़ा गया था, जो कि पौराणिक कथाओं से उपजा था कि पंख वाले सर्प देवता क्वेटज़ालकोट (Quetzalcoatl) ने दुनिया बनाने में मदद की थी।[१२]
    • बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म में, नाग एक प्रकार के देवता हैं जो आकार बदलने की क्षमता रखते हैं। नतीजतन, वे परिवर्तन और पुनर्जन्म का प्रतीक हैं।[१३]
विधि 11
विधि 11 का 11:

आप नई समझ और ज्ञान प्राप्त करते हैं (You’re gaining insight and new knowledge)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पौराणिक कथाओं में,...
    पौराणिक कथाओं में, नागों को भविष्यवाणियों और संतों के साथ जोड़ा जाता है: अगर आपको सपने में सांप दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप एक बड़ी छलांग लगाने वाले हैं।[१४] यदि आपको कोई समस्या या दुविधा है जो आपको अभी परेशान कर रही है, तो हो सकता है कि आपका ये नाग मित्र आपको बता रहा हो कि आप इसे जल्द ही ठीक कर लेंगे।
    • सफेद सांप सौभाग्य, अच्छे कर्म और आत्म-विश्वास का प्रतीक है
    • पूर्व एशियाई संस्कृतियों में, सांप अक्सर धन और समृद्धि का प्रतीक होते हैं।[१५]

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Kari Samuels
सहयोगी लेखक द्वारा:
सहज परामर्शदाता और हैप्पीनेस कोच
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Kari Samuels. कारी सैमुअल्स एक अंतरराष्ट्रीय सहज ज्ञान युक्त काउंसलर और हैप्पीनेस कोच हैं। 21 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, वह अंतर्ज्ञान, ऊर्जा उपचार, अंकशास्त्र और ज्योतिष में माहिर हैं। कारी सैमुअल्स लोगों को उनके आत्म-सशक्तिकरण के माध्यम से कल्याण बहाल करने में सहायता करता है। उसका एक लोकप्रिय Youtube चैनल है और उसे Hay House Radio और अन्य पॉडकास्ट पर दिखाया गया है। यह आर्टिकल ३,५४५ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: स्वास्थ्य
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,५४५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?