कैसे व्हाट्सऐप से अनेक कॉन्टेक्ट्स (contacts) को मेसेज (message) भेजें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

इस विकीहाऊ में आपको एक मेसेज (message) को, एण्ड्रोइड, आईफ़ोन, या आईपैड पर अनेक व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट्स (contacts) को भेजने की अनेक विधियाँ सिखाई गई हैं। अगर आप चाहते हों कि सभी पाने वाले एक साथ चैट (chat) कर सकें, आप किसी ग्रुप चैट में 256 सदस्य तक शामिल कर सकते हैं। अगर आप चाहते हों कि पाने वालों को पता न चले कि आपने एक से अधिक लोगों को मेसेज भेजा है, तब आपको एक ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनानी होगी। या, अगर आप केवल किसी वर्तमान चैट से कोई दिलचस्प चीज़ कुछ दोस्तों को भेजना चाहते हैं, तब वह भी आप केवल फॉरवर्ड फ़ीचर का इस्तेमाल करके ऐसा कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 5:

आईफ़ोन या आईपैड पर ग्रुप चैट बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने आईफ़ोन या आईपैड पर व्हाट्सऐप खोलिए:
    यह एक हरा और सफ़ेद स्पीच बबल आइकन (speech bubble icon) होता है जिसके अंदर फ़ोन का रिसीवर (receiver) बना होता है।
    • ग्रुप चैट के इस्तेमाल से आप अनेक लोगों को एक ही समय पर मेसेजेज़ भेज सकते हैं। ग्रुप के सदस्य, ग्रुप में भेजे गए किसी भी मेसेज को देख सकेंगे और उसका उत्तर दे सकेंगे।
    • अगर आप नहीं चाहते हों कि जिन लोगों को आप मेसेज भेज रहे हैं उन्हें यह पता चले कि उन्हें किसी ग्रुप में शामिल किया गया है, तब उसकी जगह "आईफ़ोन या आईपैड पर ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाना" विधि का उपयोग करिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 Chats
    टैब (tab) को टैप (tap) करिए: स्क्रीन के बॉटम-दाएँ कोने के निकट दो चैट बबल्स होते हैं जो एक दूसरे पर ओवरलैप (overlap) करते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 नए मेसेज icon आइकन पर टैप करिए:
    यह स्क्रीन के टॉप-दाएँ कोने पर काग़ज़ की शीट और पेंसिल वाला आइकन होता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 टैप करिए New Group:
    यह लिस्ट के टॉप पर (सर्च बार (search bar) के नीचे) होता है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 जिन कॉन्टेक्ट्स को...
    जिन कॉन्टेक्ट्स को शामिल करना हो उन्हें चुन लीजिये: किसी कॉन्टेक्ट को टैप करने से उनके नाम के आगे गोले में एक सही का निशान आ जाएगा। आप 256 कॉन्टेक्ट्स तक चुन सकते हैं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 टैप करिए Next:
    यह स्क्रीन के टॉप-दाएँ कोने पर होता है।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 ग्रुप के लिए कोई विषय टाइप करिए:
    ग्रुप का विषय 25 कैरेक्टर्स (characters) तक का हो सकता है।[१]
    • अगर आप चाहते हों कि उस चैट को रिप्रेजेंट (represent) करने के लिए कोई आइकन बना दिया जाये, तब टॉप-बाएँ कोने पर कैमरा आइकन पर टैप करिए और अपने फ़ोन या टैबलेट में से कोई छवि चुन लीजिये।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 टैप करिए Create:
    यह स्क्रीन के टॉप-दाएँ कोने पर होता है।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 अपना मेसेज टाइप करिए:
    टाइप करना शुरू करने के लिए, स्क्रीन के बॉटम में सफ़ेद टाइपिंग क्षेत्र में टैप करिए।
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 सेंड (Send) आइकन पर टैप करिए:
    यह स्क्रीन के बॉटम-दाएँ कोने पर नीला और सफ़ेद काग़ज़ का बना विमान होता है। इससे, मेसेज ग्रुप के सभी सदस्यों को चला जाता है।
    • ग्रुप के सदस्य स्वयं को किसी भी समय ग्रुप चैट से निकाल सकते हैं।
    • ब्लॉक किए गए यूज़र्स (users) के मेसेज ग्रुप चैट में तब भी दिखते रहेंगे।
विधि 2
विधि 2 का 5:

एण्ड्रोइड पर ग्रुप चैट बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने एण्ड्रोइड पर व्हाट्सऐप खोलिए:
    यह एक हरा और सफ़ेद स्पीच बबल आइकन होता है, जिसके अंदर फ़ोन का रिसीवर बना होता है।
    • ग्रुप चैट के इस्तेमाल से आप अनेक लोगों को एक ही समय पर मेसेजेज़ भेज सकते हैं। ग्रुप के सदस्य, ग्रुप में भेजे गए किसी भी मेसेज को देख सकेंगे और उसका उत्तर दे सकेंगे।
    • अगर आप नहीं चाहते हों कि जिन लोगों को आप मेसेज भेज रहे हैं उन्हें यह पता चले कि उन्हें किसी ग्रुप में शामिल किया गया है, तब उसकी जगह "एण्ड्रोइड पर ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाना" विधि का उपयोग करिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 मेनू ⁝ आइकन को टैप करिए:
    ये तीन बिन्दु होते हैं जो टॉप-दाएँ कोने पर एक के ऊपर एक बने होते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 मेनू में New group को टैप करिए:
    इससे आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट खुल जाएगी।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 शामिल करने के लिए कॉन्टेक्ट्स को चुनिये:
    आप ग्रुप में 256 कॉन्टेक्ट्स तक चुन सकते हैं। जब आप किसी कॉन्टेक्ट को चुनते हैं तब उनके नाम के सामने वाला गोले में नीला रंग भर जाता है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 हरे तीर के आइकन को टैप करिए:
    इससे आपकी सदस्य सूची सेव (save) हो जाती है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 ग्रुप केलिए विषय टाइप करिए:
    ग्रुप का विषय 25 कैरेक्टर तक लंबा हो सकता है।
    • अगर आप चाहते हों कि उस चैट को रिप्रेजेंट (represent) करने के लिए कोई आइकन बना दिया जाये, तब टॉप-बाएँ कोने पर कैमरा आइकन पर टैप करिए और अपने फ़ोन या टैबलेट में से कोई छवि चुन लीजिये।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 हरे सही के निशान पर टैप करिए:
    अब ग्रुप बन गया है।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 अपना मेसेज टाइप करिए:
    टाइप करना शुरू करने के लिए, स्क्रीन के बॉटम पर सफ़ेद क्षेत्र में टैप करिए।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 सेंड आइकन पर टैप करिए:
    यह स्क्रीन के बॉटम-दाएँ कोने पर नीला और सफ़ेद काग़ज़ का बना विमान होता है। इससे, मेसेज ग्रुप के सभी सदस्यों को चला जाता है।
    • ब्लॉक किए गए यूज़र्स (users) के मेसेज ग्रुप चैट में तब भी दिखते रहेंगे।
    • ग्रुप के सदस्य स्वयं को किसी भी समय ग्रुप चैट से निकाल सकते हैं।
विधि 3
विधि 3 का 5:

आईफ़ोन या आईपैड पर ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने आईफ़ोन या आई पैड पर व्हाट्सऐप खोलिए:
    यह एक हरा और सफ़ेद स्पीच बबल आइकन होता है जिसके अंदर फ़ोन का रिसीवर बना होता है। ब्रॉडकास्ट लिस्ट से आप बिना ग्रुप चैट शुरू किए, एक ही मेसेज कई लोगों को भेज सकते हैं।
    • ब्रॉडकास्ट लिस्ट में मेसेज भेजने का वही प्रभाव होता है जो मैनुअली (manually) एक ही मेसेज अनेक लोगों को भेजने का होता है। सभी के लिए एक ही ग्रुप मेसेज की जगह, आपमें और पाने वाले के बीच व्यक्तिगत चैट शुरू हो जाएगी। पाने वालों को पता भी नहीं चलेगा कि आपने वही मेसेज दूसरों को भी भेजा है।
    • जिन कॉन्टेक्ट्स की एड्रेस बुक में आपका नंबर होगा वे ही आपका ब्रॉडकास्ट मेसेज पा सकेंगे।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 Chats
    टैब को टैप करिए: यह स्क्रीन के बॉटम में होगा और दो स्पीच बबल्स (speech bubbles) की तरह दिखता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 टैप करिए Broadcast Lists:
    यह स्क्रीन के टॉप-बाएँ कोने के निकट "Chats" हेडर के नीचे होता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 टैप करिए New List:
    यह स्क्रीन के बॉटम में होता है। इससे आपकी कॉन्टेक्ट्स लिस्ट खुल जाती है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 लिस्ट में शामिल करने के लिए कॉन्टेक्ट्स चुनिये:
    किसी कॉन्टेक्ट को टैप करने से उनके नाम के सामने वाले गोले पर नीला और सफ़ेद सही का निशान आ जाएगा। आप 256 कॉन्टेक्ट्स तक चुन सकते हैं।
    • जिन कॉन्टेक्ट्स को आप चुनेंगे, उन्हें यह पता नहीं चल पाएगा कि आपने उन्हें ब्रॉडकास्ट लिस्ट में शामिल किया है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 टैप करिए Create:
    यह स्क्रीन के टॉप-दाएँ कोने पर होता है। इससे ब्रॉडकास्ट लिस्ट सेव हो जाती है और नया मेसेज बनता है।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 मेसेज टाइप करिए और सेंड आइकन को टैप करिए:
    आप अपने मेसेज को स्क्रीन के सफ़ेद टेक्स्ट क्षेत्र में टाइप करेंगे। सेंड आइकन बॉटम-बाएँ कोने के निकट नीला और सफ़ेद काग़ज़ का विमान होता है। यह एक ही मेसेज को उन सभी कॉन्टेक्ट्स को भेज देता है जिन्हें आपने ब्रॉडकास्ट लिस्ट में शामिल किया होता है।
विधि 4
विधि 4 का 5:

एण्ड्रोइड पर ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 व्हाट्सऐप आइकन पर टैप करिए:
    यह एक हरा और सफ़ेद स्पीच बबल आइकन होता है जिसके अंदर फ़ोन का रिसीवर बना होता है। ब्रॉडकास्ट लिस्ट से आप एक ही मेसेज अनेक कॉन्टेक्ट्स को भेज सकते हैं, जहां प्रत्येक कनवरसेशन (conversation) अपने थ्रेड (thread) की तरह सामने आयेगा। ब्रॉडकास्ट लिस्ट का उपयोग करके, बिना ग्रुप चैट शुरू किए, आप एक ही मेसेज को अनेक लोगों को भेज सकते हैं।
    • ब्रॉडकास्ट लिस्ट में मेसेज भेजने का वही प्रभाव होता है जो एक ही मेसेज अनेक लोगों को मैनुअली भेजने का होता है। सभी के लिए एक ही ग्रुप मेसेज भेजने से आपके और पाने वाले के बीच व्यक्तिगत चैट बन जाएगी। पाने वालों को पता नहीं चलेगा कि आपने वही मेसेज दूसरों को भी भेजा है।
    • आपका ब्रॉडकास्ट मेसेज केवल उन्हीं कॉन्टेक्ट्स को मिलेगा जिनकी एड्रेस बुक में आपका नंबर होगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 मेनू ⁝ बटन को टैप करिए:
    यह स्क्रीन के टॉप-दाएँ कोने पर एक के ऊपर एक तीन बिन्दु होते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 मेनू में New broadcast को टैप करिए:
    आपके कॉन्टेक्ट्स की लिस्ट सामने आएगी।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 लिस्ट में शामिल...
    लिस्ट में शामिल करने के लिए कॉन्टेक्ट्स को चुन लीजिये: किसी कॉन्टेक्ट को टैप करने से उनके नाम के सामने वाले गोले पर नीला और सफ़ेद, सही का निशान आ जाएगा। आप 256 कॉन्टेक्ट्स तक चुन सकते हैं।
    • जिन कॉन्टेक्ट्स को आप चुनेंगे उन्हें यह पता नहीं चलेगा कि आपने उनको ब्रॉडकास्ट लिस्ट में शामिल किया है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 हरे, सही के निशान को टैप करिए:
    इससे आपकी ब्रॉडकास्ट लिस्ट सेव हो जाती है और नया मेसेज बनता है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अपना मेसेज एंटर करिए और सेंड बटन को टैप करिए:
    आप अपना मेसेज स्क्रीन के सफ़ेद टेक्स्ट क्षेत्र में टाइप करेंगे। सेंड बटन, स्क्रीन के बॉटम-दाएँ कोने में बना एक हरा और सफ़ेद काग़ज़ का विमान होता है। इससे एक ही मेसेज आपके उन सभी कॉन्टेक्ट्स को चला जाता है जिन्हें आपने अपनी ब्रॉडकास्ट लिस्ट में शामिल किया होगा।
विधि 5
विधि 5 का 5:

अनेक कॉन्टेक्ट्स को एक ही मेसेज भेजना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने फ़ोन या टैबलेट पर व्हाट्सऐप खोलिए:
    यह एक हरा और सफ़ेद स्पीच बबल आइकन होता है जिसके अंदर फ़ोन का रिसीवर बना होता है।
    • इस तरीके का इस्तेमाल किसी भी चैट से पाँच भिन्न कॉन्टेक्ट्स को एक ही मेसेज भेजा जा सकता है।[२]
    • यह तरीक, किसी भी एण्ड्रोइड, आईफ़ोन, या आईपैड पर काम करेगा।
    • अगर आप दूसरों से साझा करने के लिए अक्सर मज़ाकिया या दिलचस्प स्क्रीनशॉट्स लेते हैं, तब यह तरीका आपको वैसा करने के लिए एक कम परिश्रम वाला विकल्प उपलब्ध कराता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उस चैट को...
    उस चैट को खोलिए जहां वह मेसेज हो जिसे आप फॉरवर्ड करना चाहते हैं: आपको वर्तमान चैट्स, Chats टैब में मिलेंगी।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 जिस मेसेज को...
    जिस मेसेज को आप फॉरवर्ड करना चाहते हैं उस पर टैप करके होल्ड (hold) करिए: करीब एक सेकंड बाद, आपके स्क्रीन के टॉप पर कुछ आइकन्स दिखेंगे।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 फॉरवर्ड आइकन पर टैप करिए:
    यह स्क्रीन के टॉप पर बना तीर का निशान होता है। इससे आपके कॉन्टेक्ट्स की लिस्ट खुल जाएगी।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 पांच कॉन्टेक्ट्स तक चुन लीजिये:
    अगर आपको पाँच से अधिक लोगों को मेसेज फॉरवर्ड करना हो, तब पहले पाँच को फॉरवर्ड करने के बाद, इस विधि में दिये गए कदमों को दोहराइए। प्रत्येक सदस्य के साथ व्यक्तिगत चैट शुरू हो जाएगी।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 टैप करिए Send या Forward:
    आपको क्या विकल्प दिखता है, वह इस पर निर्भर करेगा दिखेगा कि आप के पास व्हाट्सऐप का कौन सा वर्ज़न (version) है। चुने गए, पाने वालों को मेसेज डेलीवर (deliver) हो जाएगा।

सलाह

  • ग्रुप के सदस्य स्वयं को ग्रुप चैट से कभी भी निकाल सकते हैं, जबकि ब्रॉडकास्ट लिस्ट से पाने वालों को, आपके मेसेजेज़ का आना रोकने के लिए, आपको अपनी एड्रेस बुक से निकालना होगा।
  • ग्रुप चैट्स को बहुत कस्टमाइज़ (customizable) किया जा सकता है। ग्रुप चैट के फीचर्स के बारे में और अधिक जानकारी के लिए this link WhatsApp's FAQ पर क्लिक करिए।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: अपने सिम कार्ड से अपना मोबाइल नंबर पता करेंअपने सिम कार्ड से अपना मोबाइल नंबर पता करें
How.com.vn हिन्द: उस व्यक्ति को कॉल करें जिसने आपका नंबर ब्लॉक कर दिया है (Call a Person That Has Blocked Your Number)उस व्यक्ति को कॉल करें जिसने आपका नंबर ब्लॉक कर दिया है (Call a Person That Has Blocked Your Number)
How.com.vn हिन्द: इंस्टाग्राम पासवर्ड रीसेट करें (Reset Your Instagram Password)इंस्टाग्राम पासवर्ड रीसेट करें (Reset Your Instagram Password)
How.com.vn हिन्द: यूट्यूब से गाने डाउनलोड करें (Kaise YouTube se Gaane Download Kare)यूट्यूब से गाने डाउनलोड करें (Kaise YouTube se Gaane Download Kare)
How.com.vn हिन्द: इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करेंइंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करें
How.com.vn हिन्द: इंस्टाग्राम पर किसी लड़की से बात शुरू करें (Start a Conversation with a Girl on Instagram)इंस्टाग्राम पर किसी लड़की से बात शुरू करें (Start a Conversation with a Girl on Instagram)
How.com.vn हिन्द: फोटो की मदद से किसी की खोज करें (Search and Find About Someone Using Image Easily)फोटो की मदद से किसी की खोज करें (Search and Find About Someone Using Image Easily)
How.com.vn हिन्द: लड़कियों से ऑनलाइन बातें करें (Talk to Girls Online)लड़कियों से ऑनलाइन बातें करें (Talk to Girls Online)
How.com.vn हिन्द: एंड्राइड में सेफ मोड बंद करेंएंड्राइड में सेफ मोड बंद करें
How.com.vn हिन्द: गूगल सेफसर्च (Google Safesearch) बंद करेंगूगल सेफसर्च (Google Safesearch) बंद करें
How.com.vn हिन्द: बंद हुए फेसबुक अकाउंट को वापस शुरू करें (Recover a Disabled Facebook Account)बंद हुए फेसबुक अकाउंट को वापस शुरू करें (Recover a Disabled Facebook Account)
How.com.vn हिन्द: व्हाट्सएप के लिए फेक नंबर पाएँ (Get a Fake Number for WhatsApp)WhatsApp टिप्स: फेक नंबर से व्हाट्सअप चलायें
How.com.vn हिन्द: फ्री म्यूजिक डाउनलोड करें (Kaise Free Music, Gaane Download Kare)फ्री म्यूजिक डाउनलोड करें (Kaise Free Music, Gaane Download Kare)
How.com.vn हिन्द: यूटयूब विडियो बनाएं (YouTube Video Kaise Banaye)यूटयूब विडियो बनाएं (YouTube Video Kaise Banaye)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,४८६ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,४८६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?