कैसे लिप ग्लॉस बनाएँ (Make Lip Gloss)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

जब आप आपका खुद का लिप ग्लॉस (Lip Gloss) बनाते हैं, तब आप उसे आपकी पसंद के सेंट या कलर के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं और आप उसमें थोड़ी सी चमक पाने के लिए, थोड़ा सा ग्लिटर भी डाल सकते हैं। उम्मीद तो यही है कि आपके घर में पहले से ही ग्लॉस बनाने के लिए सभी जरूरी इंग्रेडिएंट्स मौजूद होंगे। थोड़ा ठोस लिपग्लॉस के लिए बीवेक्स (beeswax) यूज करें, 2-इंग्रेडिएंट मिक्स के लिए वेसलीन या फिर हाइड्रेशन पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लिप ग्लॉस बनाना काफी आसान और मजेदार होता है और आप इसकी इतनी मात्रा भी बना सकते हैं, जिसे आप आपके फ्रेंड्स के साथ भी शेयर कर सकें!

सामग्री

बीवेक्स से बना लिपग्लॉस (Lip Gloss Made with Beeswax)[१]

  • 4 चम्मच (60 ml) ग्रेपसीड ऑइल या ऑलिव ऑइल
  • 2 चम्मच (30 ml) नारियल तेल
  • 2 चम्मच (30 ml) कोको बटर या शिया बटर (shea butter)
  • 2 चम्मच (30 ml) कॉस्मेटिक-ग्रेड बीवेक्स (cosmetic-grade beeswax)
  • 3 विटामिन E केप्सूल
  • एशेन्सियल ऑइल (ऑप्शनल)
  • कलर के लिए लिपस्टिक (ऑप्शनल)
  • कलर के लिए बीटरूट (चुकंदर) पाउडर या ब्लश (ऑप्शनल)
  • चमक के लिए ग्लिटर (ऑप्शनल)

इससे लिप ग्लॉस के 13 से 14 ट्यूब बनते हैं

वेसलीन-बेस्ड लिप ग्लॉस

  • 2 चम्मच (30 ml) वेसलीन
  • एशेन्सियल ऑइल (ऑप्शनल)
  • कलर के लिए लिपस्टिक (ऑप्शनल)
  • कलर के लिए बीटरूट (चुकंदर) पाउडर या ब्लश (ऑप्शनल)
  • चमक के लिए ग्लिटर (ऑप्शनल)

इससे लिप ग्लॉस के 2 ट्यूब्स बनते हैं

नारियल के तेल से लिप ग्लॉस बनाना)[२]

  • 2 चम्मच (30 ml) नारियल तेल
  • 1 चम्मच (15 ml) कोको बटर
  • 3 विटामिन E केप्सूल
  • एशेन्सियल ऑइल (ऑप्शनल)
  • कलर के लिए लिपस्टिक (ऑप्शनल)
  • कलर के लिए बीटरूट (चुकंदर) पाउडर या ब्लश (ऑप्शनल)
  • चमक के लिए ग्लिटर (ऑप्शनल)

लिप ग्लॉस के 2 से 3 टिन बनते हैं

विधि 1
विधि 1 का 4:

वेसलीन इस्तेमाल करना (Using Vaseline)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to लिप ग्लॉस बनाएँ (Make Lip Gloss)
    एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में 2 चम्मच (30 ml) वेसलीन निकाल लें: अगर आप चाहें, तो ग्लॉस के दो अलग-अलग शेड बनाने के लिए 2 बाउल का इस्तेमाल करें या फिर एक ही शेड के कई ट्यूब बनाने के लिए 1 ही बाउल का इस्तेमाल करें। क्योंकि में ज्यादा रखने की जरूरत नहीं होती, इसलिए आप एक बड़े बाउल को गंदा करने की बजाय, छोटे का इस्तेमाल कर सकती हैं।[३]
    • अगर आपके पास में वेसलीन नहीं है, तो फिर किसी दूसरी टाइप की पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to लिप ग्लॉस बनाएँ (Make Lip Gloss)
    आपके ग्लॉस को थोड़ा सा कलर देने के लिए थोड़ी सी लिपस्टिक यूज करें या फिर ग्लॉस में एक डीप शेड बनाने के लिए ज्यादा लिपस्टिक मिला लें। बस लिपस्टिक के ट्यूब से एक छोटा सा पीस काट लें और उसे आपके मिक्सिंग बाउल में मिला लें।[४]
    • अगर आपके पास में लिपस्टिक नहीं है, तो आप आपके लिप ग्लॉस में कलर एड करने के लिए आइशैडो या ब्लश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
    • आप चाहें तो आपके फेवरिट एशेन्सियल ऑइल की 1 या 2 बूंदें भी मिला सकते हैं या आप इस समय उसमें एक चुटकीभर ग्लिटर भी मिला सकते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to लिप ग्लॉस बनाएँ (Make Lip Gloss)
    बाउल को माइक्रोवेव में रख दें और एक टाइमर को 10 सेकंड के लिए स्टार्ट कर दें। इस टाइम के बाद चेक करके देखें कि इंग्रेडिएंट्स ने पिघलना शुरू किया है या नहीं। अगर नहीं किया है, तो उसे वापस फिर से 10 से 20 सेकंड के लिए और रख दें।[५]
    • माइक्रोवेव इस्तेमाल करते समय सावधान रहें। पूरा होने के बाद, बाउल शायद छूने के हिसाब से बहुत गरम भी हो सकता है।

    सलाह: अगर आपके पास में माइक्रोवेव नहीं है, तो फिर आपके इंग्रेडिएंट्स को पिघलाने के लिए स्टोव पर डबल बॉयलर का इस्तेमाल करें।

  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to लिप ग्लॉस बनाएँ (Make Lip Gloss)
    वेसलीन और लिपस्टिक को एक-साथ मिलाने के लिए एक डिस्पोज़ेबल चम्मच का इस्तेमाल करें: इंग्रेडिएंट्स के एक-साथ अच्छी तरह से मिक्स होने की पुष्टि करने के लिए, उन्हें 10 सेकंड या और देर के लिए चलाएं। आप भी ऐसा ग्लॉस नहीं चाहेंगे, जिसमें गाँठे या बिना मिक्स हुए हिस्से हों![६]
    • अगर आपके पास में डिस्पोज़ेबल स्पून नहीं हैं, तो कोई बात नहीं। ये बस आपके लिए सफाई करना थोड़ा और आसान बना देती हैं, लेकिन आप एक रेगुलर स्पून का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और बाद में उसे धो सकते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 ग्लॉस को एक साफ लिप ग्लॉस कंटेनर में डाल दें:
    आप स्क़्वीज करने वाले ट्यूब्स, वाण्ड वाले ट्यूब्स, चैपस्टिक ट्यूब्स, टिन्स या फिर किसी भी दूसरे कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि आप जिस भी कंटेनर का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसमें लिड भी है।[७]
    • ग्लॉस के पिघलने और मिक्स होने के तुरंत बाद, उसे कंटेनर में डाल दें। ये जितना ज्यादा गरम रहेगा, इसे कंटेनर में डालना उतना ही आसान रहेगा।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 लिप ग्लॉस को...
    लिप ग्लॉस को यूज करने से पहले 20 मिनट के लिए ठंडा होने को छोड़ दें: लिप ग्लॉस को काउंटर पर ही छोड़ दें या फिर उसे फ्रिज में रख दें, ताकि ये थोड़ी ज्यादा तेजी से ठंडा हो जाए। इसके ठंडे होने के बाद, ये बहने लायक नहीं रह जाएगा और इसकी कंसिस्टेंसी लगाने के लायक परफेक्ट बन जाएगी![८]
    • ये ग्लॉस पर्स या डेस्क में रखने के लिए परफेक्ट होते हैं और ये बहुत अच्छे गिफ्ट भी बनते हैं।
विधि 2
विधि 2 का 4:

मॉइस्चराइजिंग कोकोनट ऑइल ग्लॉस बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to लिप ग्लॉस बनाएँ (Make Lip Gloss)
    माइक्रोवेव में नारियल का तेल और कोको बटर पिघला लें: एक छोटे माइक्रोवेव सेफ बाउल में 2 चम्मच (30 ml) नारियल तेल और 1 चम्मच (15 ml) कोको बटर माप लें। सभी इंग्रेडिएंट्स को लगभग एक लिक्विड जैसी कंसिस्टेंसी में पहुँचने तक 10 सेकंड के इंक्रीमेंट में माइक्रोवेव करें।[९]
    • इंग्रेडिएंट्स को पिघलने में 30 से 40 सेकंड से ज्यादा टाइम नहीं लगना चाहिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to लिप ग्लॉस बनाएँ (Make Lip Gloss)
    3 विटामिन E केप्सूल की टिप को काट लें और उनमें से लिक्विड को निकाल लें। असली केप्सूल को बाउल में डालने की बजाय, उसे निकालकर अलग फेंक दें।[१०]

    क्या आपको मालूम है: विटामिन E आपके होंठ को धूप के डैमेज से बचाने के साथ, उसी टाइम पर उन्हें हाइड्रेट और सॉफ्ट भी रखता है।

  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to लिप ग्लॉस बनाएँ (Make Lip Gloss)
    अगर आप कलर वाला या सेंट वाला लिप ग्लॉस बनाना चाहते हैं, तो उसमें लिपस्टिक एशेन्सियल ऑइल मिला लें: आपके फेवरिट एशेन्सियल ऑइल की 1 से 2 बूंदें, आपके लिप ग्लॉस को अरोमाथेरेपी के छोटे से प्रकार में बदल देगी। एक चम्मच या और ज्यादा लिपस्टिक आपके लिप ग्लॉस को हल्की सी रंगत देगी और आपके डेली रूटीन में कुछ कलर एड कर देगी।[११]
    • आप चाहें तो आपके लिप ग्लॉस को त्जोड़ा सा कलर देने के लिए, आइशैडो, ब्लश या बीटरूट पाउडर की भी थोड़ी सी मात्रा मिला सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 जब तक सारे...
    जब तक सारे इंग्रेडिएंट्स अच्छे से मिक्स नहीं हो जाते, तब तक सभी-कुछ को अच्छे से मिक्स करते रहें: सफाई करने में आसानी पाने के लिए एक डिस्पोज़ेबल स्पून का इस्तेमाल करें। बाउल में नीचे और साइड्स पर स्क्रेप करने का ध्यान देते हुए, अभी चीजों को करीब 10 सेकंड के लिए मिलाएँ, ताकि सभी चीजें एक-साथ अच्छे से मिक्स हो जाएँ।[१२]
    • मिक्स्चर के गरम होने पर ऐसा करना सबसे ज्यादा आसान होता है, इसलिए नारियल के तेल और कोको बटर के और साथ में आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले किसी भी इंग्रेडिएंट्स के पिघलने के ठीक बाद में ऐसा करें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 लिप ग्लॉस को...
    लिप ग्लॉस को टिन में डाल दें और उसे 20 मिनट के लिए ठंडा होने दें: नारियल के तेल का मेल्टिंग पॉइंट (पिघलने का टेम्परेचर) बहुत कम होता है, इसलिए इस तरह के ग्लॉस को असली लिप बाम ट्यूब में न रखें, क्योंकि इसके इस तरह के कंटेनर से पिघलकर बाहर निकलने की उम्मीद ज्यादा रहती है। आप छोटे, लिड वाले टिन के एक पीस को ऑनलाइन 100 से कम रुपये में खरीद सकते हैं या फिर आप उन्हें आपके लोकल ब्यूटी स्टोर से भी खरीद सकते हैं।[१३]
    • एक लिप ग्लॉस बनाने की पार्टी होस्ट करके देखें! उस पार्टी में हर कोई उनके पसंद के लिप ग्लॉस के शेड्स को लेकर आ सकता है और फिर आप लोग आपके शेड्स को एक-दूसरे के साथ में बदल सकते हैं, ताकि आपके पास में चुनने के लायक कई सारे विकल्प रहें।
विधि 3
विधि 3 का 4:

बीवेक्स से लिप ग्लॉस बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 बीवेक्स को ग्रेट...
    बीवेक्स को ग्रेट करने (घिसने या पीसने) के लिए तैयार कर लें, ताकि ये आसानी से पिघल पाए: आप चाहें तो ऑनलाइन बीवेक्स के छोटे स्क्वेर्स या पेस्टिल खरीद सकते हैं। अगर आप पेस्टिल (pastilles) खरीद रहे हैं, तो फिर आपको उसे ग्रेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपने स्क्वेर्स खरीदे हैं, तो फिर उन्हें एक छोटे बाउल के ऊपर घिस लें, ताकि ये बाकी के दूसरे इंग्रेडिएंट्स के साथ में ज्यादा आसानी से मिक्स हो जाएँ। करीब 2 चम्मच (30 ml) कॉस्मेटिक-ग्रेड बीवेक्स के लिए ग्रेट करें।[१४]
    • आप जितने ज्यादा बीवेक्स का यूज करते हैं, आपका लिप ग्लॉस उतना ही ठोस बनेगा।

    सलाह: ऊपर दी हुई रेसिपी से लिप ग्लॉस के करीब 13 से 14 ट्यूब बनेंगे, जो स्टॉक करके रखने या फिर किसी को गिफ्ट करने के लिए अच्छे होते हैं। अगर आप इतनी भी ज्यादा नहीं बनाना चाहते हैं, तो फिर ऐसा ही करें और छोटा बैच तैयार करने के लिए रेसिपी को आधा कर लें।

  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to लिप ग्लॉस बनाएँ (Make Lip Gloss)
    आपके सारे इंग्रेडिएंट्स को एक स्पाउट (सामने की तरफ उभरे हुए सिरे) वाले मेजरिंग कप से माप लें: 4 चम्मच (60 ml) ग्रेप-सीड ऑइल या ऑलिव ऑइल, 2 चम्मच (30 ml) नारियल का तेल, 2 चम्मच (30 ml) कोको बटर या शिया बटर और घिसे हुए बीवेक्स को माप लें। 3 विटामिन E केप्सूल को काट लें और केप्सूल से कप में ऑइल निकाल लें।[१५]
    • एक स्पाउट वाला ग्लास मेजरिंग कप आपके लिए बाद में ग्लॉस को निकालना आसान बना देगा, लेकिन अगर आपके पास में ये नहीं है, तो एक सीधा ग्लास बाउल भी आपके लिए एकदम ठीक काम करेगा।
    • कप में विटामिन E के असली केप्सूल को मत मिलाएँ।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 स्टोव पर एक डबल बॉयलर बना लें:
    एक ऐसे बर्तन का इस्तेमाल करें, जो ग्लास मेजरिंग कप को समाने के लायक बड़ा हो और फिर बर्तन को 2 से 3 इंच (5.1 से 7.6 cm) पानी से भर लें। उसे स्टोव पर रख दें और बर्नर को मीडियम हीट पर चालू कर दें और फिर आपके सभी इंग्रेडिएंट्स वाले मेजरिंग कप को, इंग्रेडिएंट्स के साथ ही बर्तन के अंदर रख दें।[१६]
    • ध्यान रखें कि मेजरिंग कप के अंदर पानी न जाए, क्योंकि ये इंग्रेडिएंट्स के साथ में मिक्स नहीं होगा और आपके लिप ग्लॉस को बर्बाद कर देगा।
    • अगर आपके पास में स्टोव नहीं है, तो आप इंग्रेडिएंट्स को माइक्रोवेव में भी पिघला सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि आप इंग्रेडिएंट्स को जलने न दें और उन्हें 10- से 15-सेकंड के इंक्रीमेंट के साथ, हर बार चेक करने के लिए बाहर निकालते समय चलाकर, माइक्रोवेव करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to लिप ग्लॉस बनाएँ (Make Lip Gloss)
    जब तक कि सभी चीजें एक-साथ अच्छे से मिक्स नहीं हो जाती, तब तक मिक्स्चर को मिक्स करते रहें: मेजरिंग कप के नीचे और साइड्स में स्क्रेप करने के लिए एक सिलिकोन स्पेचुला (चम्मच) का इस्तेमाल करें, ताकि सभी इंग्रेडिएंट्स अच्छी तरह से मिल जाएँ। जैसे ही मिक्स्चर पूरा स्मूद हो जाए और उसमें जरा भी लम्प्स या गुच्छे न रह जाएँ, तो समझ जाएँ कि वो तैयार हो चुका है![१७]
    • अगर आप बाद में सिलिकोन स्पेचुला को साफ करने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो आप एक डिस्पोज़ेबल प्लास्टिक चम्मच भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 मिक्स्चर को गरम...
    मिक्स्चर को गरम में ही लिप ग्लॉस कंटेनर में डाल दें: ग्लॉस को गरम या गुनगुना होने पर आसानी से कंटेनर में डाला जा सकेगा। एक बार ये ठंडा हो जाए, फिर ये आसानी से नहीं निकल पाएगा। टिन या चैपस्टिक ट्यूब्स की बजाय असली लिप ग्लॉस कंटेनर्स का इस्तेमाल करें। ये रेसिपी बाम की बजाय ग्लॉस बनाती है और इसकी कंसिस्टेंसी बाम की कंसिस्टेंसी से थोड़ी पतली रहेगी।[१८]
    • अगर आपको ग्लॉस को ट्यूब्स में डालने में मुश्किल हो रही है, तो फनल या कीप का इस्तेमाल करें।

    सलाह: आप लिप ग्लॉस ट्यूब्स को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ग्लॉस निकालने के लिए दबाने वाले ट्यूब खरीद लें या फिर एप्लीकेटर वाण्ड (स्टिक) के साथ में आने वाले ट्यूब्स खरीद लें। कोई भी टाइप आपके प्रोजेक्ट के लिए काम करेगा।

  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 लिप ग्लॉस का...
    लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करने से पहले, उसे 20 मिनट के लिए उसके कंटेनर में ठंडा होने दें: ये ठंडा होने का समय ग्लॉस को थोड़ा ठोस होने में मदद करेगा, ताकि ये एकदम बहता हुआ भी न रहे। जैसे ही ये ठंडा हो जाए, फिर उसे लें और उसे इस्तेमाल करें![१९]
    • अगर आप उसे और ज्यादा तेजी से ठंडा करना चाहते हैं, तो उसे फ्रिज में रख दें।
विधि 4
विधि 4 का 4:

सेंट, कलर या ग्लिटर मिलाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आपके लिप ग्लॉस...
    आपके लिप ग्लॉस में 3 से 4 बूंदें एशेन्सियल ऑइल की मिलाकर उसे सेंट वाला बना लें: मिक्स्चर के पिघल जाने के बाद, लेकिन उसे उसके कंटेनर में रखने से पहले, आपके फेवरिट एशेन्सियल ऑइल की कुछ बूंदें मिला लें। इन सेंट का इस्तेमाल करके देखें:[२०]
    • फ्रेश, वाइब्रेन्ट सेंट के लिए पेपरमिंट।
    • साइट्रस या खट्टी महक के लिए ऑरेंज या लाईम।
    • एक आरामदायक महक के लिए लेवेंडर।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to लिप ग्लॉस बनाएँ (Make Lip Gloss)
    आपके ग्लॉस को कलर का एक शेड देने के लिए ब्लश या बीटरूट पाउडर का इस्तेमाल करें: पिघले हुए ग्लॉस में आपकी पसंद के पाउडर की करीब 1⁄2 चम्मच (2.5 ml) मात्रा मिला लें। सभी चीजों के अच्छे से मिक्स होने तक, मिलाते रहें और ग्लॉस को कंटेनर में भर लें।[२१]
    • आप जितना ज्यादा पाउडर एड करेंगे, ग्लॉस के कलर का शेड उतना ही गहरा होते जाएगा। आपके फेवरिट कलर की मात्रा के साथ में एक्सपेरिमेंट करें।
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to लिप ग्लॉस बनाएँ (Make Lip Gloss)
    एक यूनिक शेड तैयार करने के लिए ग्लॉस में एक चम्मच लिपस्टिक मिला लें: और ज्यादा गहरे शेड को पाने के लिए, थोड़ी और लिपस्टिक मिला लें। आपके मेजरिंग कप को डबल बॉयलर में रखने के पहले, इसे भी मेजरिंग कप में डाल दें।[२२]
    • रेड, पिंक, पर्पल और यहाँ तक कि कुछ और दूसरे अलग-अलग कलर भी आपके ग्लॉस में डाले जा सकते हैं, और आपको कुछ कलर दे सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 मिक्स्चर में ग्लिटर...
    मिक्स्चर में ग्लिटर मिलाकर एक चमकीला ग्लॉस बना लें: पिघले हुए ग्लॉस को कंटेनर में डालने से पहले, उसमें 1/2 चम्मच (2 ग्राम) ग्लिटर मिलाकर शुरुआत करें। अगर आपको और ज्यादा डालने की जरूरत है, और ज्यादा 1/2 चम्मच (2 ग्राम) ग्लिटर मिला लें। उसे अच्छे से मिला लें और फिर ग्लॉस को कंटेनर्स में भर लें।[२३]
    • सुरक्षा की दृष्टि से, क्राफ्ट ग्लिटर यूज न करें। कॉस्मेटिक-ग्रेड ग्लिटर को आपकी त्वचा के संपर्क में आने के हिसाब से तैयार किया जाता है और अगर गलती से इन्हें निगल लिया जाए, तो इनसे कोई नुकसान नहीं होता।

    सलाह: बहुत ज्यादा भी ग्लिटर न इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा की वजह से ग्लॉस की कंसिस्टेंसी बदल सकती है और वो दानेदार बन सकता है।

सलाह

  • मिक्सिंग बाउल को कुछ इंच उबलता पानी भरे एक बर्तन में रखकर, साफ करें। ये इंग्रेडिएंट्स को फिर से पिघलाने में मदद करेगा। मिक्स्चर को पोंछने के लिए किचन स्पंज का इस्तेमाल करें। अगर आपने बीवेक्स का इस्तेमाल किया है, तो फिर स्पंज को फिर से इस्तेमाल करने के लिए रखने की बजाय, उसे फेंक दें।[२४]

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

बीवेक्स से ग्लॉस बनाना

  • ग्रेटर (Grater)
  • मेजरिंग स्पून
  • ग्लास मेजरिंग कप
  • बर्तन
  • कैंची
  • लिप ग्लॉस कंटेनर
  • सिलिकोन स्पून या स्पेचुला
  • फनल या कीप (ऑप्शनल)

वेसलीन यूज करना

  • मेजरिंग स्पून
  • छोटा माइक्रोवेव-सेफ मिक्सिंग बाउल
  • लिप ग्लॉस कंटेनर
  • फेंकने के लायक चम्मच

मॉइस्चराइजिंग कोकोनट ऑइल ग्लॉस बनाना

  • मेजरिंग स्पून
  • माइक्रोवेव-सेफ मिक्सिंग बाउल
  • फेंकने के लायक चम्मच (Disposable spoons)
  • लिप ग्लॉस टिन
  • कैंची

सेंट, कलर या ग्लिटर मिलाना

  • मेजरिंग स्पून
  • सिलिकोन स्पून या स्पेचुला
  • चाकू

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,७१० बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,७१० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?