कैसे कैसे तेजी से लम्बाई बढ़ाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

दुर्भाग्य से, तुरन्त आपके ढांचे पर कई इंच जोड़ देने का कोई तरीका नहीं है। लम्बा विकसित होना, ज्यादातर आनुवंशिकी पर निर्भर करता है। आपकी ऊंचाई का 60-80% आपके डीएनए से निर्धारित होता है, जो आपके माता-पिता द्वारा दिया जाता है, जबकि आपके विकास का 20-40% पर्यावरण से प्रभावित होता है। इसका मतलब आपका आहार, आपका स्वास्थ्य, आप कितना व्यायाम करते हैं, और आप कितनी नींद लेते हैं। जब तक आपकी विकास की प्लेट्स बंद नहीं हो जाती (आपकी हड्डियां बढ़ने का क्षेत्र), आप बढ़ते रहेगें और एक अच्छा भोजन, स्वस्थ व्यायाम और बहुत सी नींद आपको इस अवधि में अधिक लम्बा बना सकती है।[१] ज्यादातर लोगों के लिए उनकी प्लेट्स शुरुआती बीस सालों में बंद हो जाती हैं, और उसके बाद आप स्वाभाविक रूप से बढ़ नहीं पाते।[२]

विधि 1
विधि 1 का 3:

आहार, विटामिन और खनिजों के साथ लंबा होना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सही खाएं:
    स्वस्थ पोषक तत्वों से समृद्ध एक संतुलित आहार से आप मजबूत और स्वस्थ विकसित होगें और अपनी पूरी ऊंचाई तक पहुंच जाएंगें। इसका मतलब है केक, सोडा, और पिज्जा से दूर रहना और सलाद, साबुत अनाज, और मछली खाना। अगर आपको इन खाद्य पदार्थों को खाने के लिए खुद को प्रेरित करने में परेशानी हो रही है, तो विभिन्न रेसिपीज देखें और आपके पसंदीदा भोजन के संयोजन को ढूंढें।
    • प्रोटीन, फल, सब्जियां, अनाज और डेयरी शामिल करके, एक स्वस्थ संतुलित आहार क्या होता है इसके एक स्पष्ट दृष्टिकोण के लिए यहां पर देखें:मायप्लेट बेवसाइट
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने आहार में पतला प्रोटीन शामिल करें:
    प्रोटीन उन चीजों के लिए निर्माण खंड हैं, जो आपको लंबा और मजबूत बनाने में मदद करते हैं, आपकी हड्डियां, मांसपेशियां और उपास्थि।[३] तो अगर आप अपनी संभावित ऊंचाई को अधिकतम करना चाहते हैं, तो प्रोटीन खाद्य पदार्थ समूह से खाद्य पदार्थों की एक अच्छी मात्रा खाना महत्वपूर्ण है। सिफारिश की राशि उम्र, लिंग और आप कितना व्यायाम करते हैं, इस पर निर्भर करेगी।
    • 9-18 आयु वर्ग की लड़कियों को दैनिक 140 ग्राम की सिफारिश की जाती है।
    • 9-13 आयु वर्ग के लड़कों को दैनिक 140 ग्राम की सिफारिश की जाती है।
    • 14-18 आयु वर्ग के लड़कों को दैनिक 190 ग्राम की सिफारिश की जाती है। दैनिक 190 ग्राम की सिफारिश की जाती है। [४]
    • प्रोटीन खाद्य पदार्थों में पतला मीट, अंडा, मछली, अंडे, नट्स और बीज शामिल हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 पर्याप्त विटामिन डी लें:
    विटामिन डी आपकी हड्डियां मजबूत बनाने में मदद करता है और बच्चों में मांसपेशियों की वृद्धि को बढ़ावा देता है।[५] हाल के एक अध्ययन में पाया गया है, कि विटामिन डी की कमी विकास को अवरुद्ध करती है और इसे किशोर लड़कियों में वजन बढ़ाने से भी जोड़ा गया है।
    • विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों में मछली का तेल, मशरूम, और दृढ़ अनाज शामिल हैं।[६]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने शरीर में जिंक डालें:
    हांलाकि अध्ययन अब तक निर्णायक रहे हैं, वैज्ञानिक सबूत जस्ते की कमी और अवरुद्ध विकास के बीच संभावित संबंध के लिए बात कर सकते हैं।[७] इसका मतलब कि जस्ता लें या अपने विकास के अवरुद्ध होने की संभावना का जोखिम लें। जिंक के अच्छे स्रोतों के कुछ खाद्य पदार्थों में शामिल हैं:
    • समुद्री भोजन
    • सूर्य का प्रकाश
    • पालक[८]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 बहुत सा कैल्शियम लें:
    फिर से, कैल्शियम से लंबे होने का कोई सीधा सबूत नहीं है, मगर कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने का एक अनिवार्य घटक है, जो आपके विकास के लिए महत्वपूर्ण है।[९]. ज्यादातर कैल्शियम आपके डेयरी उत्पादों से आ जाएगा। 9-18 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों को एक दिन में तीन कप के बराबर डेयरी के कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का उपभोग करने की सिफारिश की जाती है।[१०]
    • वसा में उच्च डेयरी उत्पादों की सिफारिश नहीं की जाती है।
    • क्रीम, मलाई, पनीर और मक्खन में कम कैल्शियम होता है।
    • कैल्शियम के लिए डेयरी उत्पादों के विकल्प में मछली, पत्तेदार साग, सोया उत्पाद, और कैल्शियम-दृढ़ रस, अनाज और ब्रेड शामिल हैं।[११]
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 कुछ खाद्य पदार्थों से बचें:
    साथ ही खबर है कि बहुत ज्यादा वसा और नमकीन खाने से परहेज करने पर, आम तौर पर कुछ स्वस्थ खाद्य पदार्थों का आपकी ऊंचाई पर एक नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। आपको एक संतुलित आहार करना चाहिए, लेकिन सोया उत्पाद, टमाटर और व्यापक सेम के अपने सेवन को कम करने पर विचार करें।[१२]
    • एक स्वस्थ और संतुलित आहार लेना बजाय इन तीन चीजों को नहीं लेने की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 विटामिन्स की खुराक लेने पर विचार करें:
    आप दुकान पर बुनियादी मल्टीविटामिन्स खरीद कर अपने सेवन को बढ़ा सकते हैं। आप सिर्फ दो महत्वपूर्ण तत्वों विटामिन डी और जस्ते पर ध्यान केंद्रित कर के विटामिन्स की गोलियां खरीद सकते हैं। कॉड लिवर तेल की गोलियां आसानी से मिल जाती हैं और आपकी हड्डियों और जोड़ों के लिए एक उत्कृष्ट विटामिन डी का स्रोत हैं।[१३]
    • एक अन्य संकेन्द्रित और संभावित हानिकारक तत्वों की खुराक, जिसमें आईप्रिफोर्न और ग्लूकोसेमाइन शामिल है, विकास को बढ़ावा देने के लिए सूचित किए गए हैं।[१४][१५].
    • इन खुराकों में से एक पर विचार करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 चमत्कारी इलाज उत्पादों से सावधान रहें:
    कुछ खुराकें चमत्कारिक ढंग से आपको लम्बे बनाने के लिए सक्षम होने का दावा कर सकती हैं। याद रखें अगर आपकी प्लेट्स बंद हो गई हैं तो आप और बढ़ नहीं सकते। कुछ उत्पाद दावा कर सकते हैं, या उनमें मानव विकास हार्मोन (एचजीएच) शामिल हो सकता है जो विकास को बढ़ावा देता है। एचजीएच एक गोली के रूप में नहीं लिया जा सकता, आपको इस के साथ बहुत सावधान रहना चाहिए और यह केवल एक चिकित्सक द्वारा प्रशासित किया जाना चाहिए।[१६]
विधि 2
विधि 2 का 3:

विकास को प्रोत्साहित करने के लिए व्यायाम करना और तस्र्णावस्था के दौरान सोना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अधिक नींद लें:
    क्या आप जानते हैं, जब आप सो रहे होते हैं, केवल तब बढ़ते हैं? जब आप सोते हैं तब आपका शरीर मानव विकास हार्मोन (एचजीएच) पैदा करता है।[१७] यह हार्मोन आपकी मांसपेशियों के विकास और लंबे होने में मदद करता है। तो अगर आप लम्बे होने के लिए गंभीर हैं तो, बहुत सी नींद लें।
    • स्कूल की उम्र के बच्चों को 10 से 11 घंटे के बीच नींद लेनी चाहिए।[१८]
    • किशोर और 18 साल से कम उम्र के बच्चों को कम से कम 9-10 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 व्यायाम करें:
    आप जो भी करते हैं, व्यायाम के लिए समय निकालें। व्यायाम आपके स्वस्थ विकास और सामान्य भलाई के लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप विशेष रूप से अपने युवास्था के दौरान लंबा होना चाहते हैं, तो अपने शरीर के व्यायाम की आदत डाल लें। सभी व्यायाम अच्छे हैं, और ऊंचाई बढ़ाने के लिए कोई विशेष व्यायाम नहीं होता है, लेकिन जिन व्यायाम में खिंचाव और कूदना शामिल होता है, वो आपकी रीढ़ की हड्डी को लंबा करने में मदद करेंगें।
    • बास्केटबॉल खेलने या आसपास कूदने की कोशिश करें।
    • तैराकी द्वारा अपनी पीठ और हाथ पैर बाहर खींचने की कोशिश करें।[१९]
    • ऊंचाई बढ़ाने के लिए आपको यह कितनी देर तक करना चाहिए, इसके लिए कोई विशिष्ट समय नहीं है, लेकिन जितना अधिक करेंगे उतना बेहतर होगा।
    • बच्चों और किशोरों को स्वस्थ रहने के लिए एक दिन में एक घंटे का व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।[२०]खुद को लम्बा बनाने का सबसे अच्छा मौका देने के लिए, इस समय से अधिक करने की कोशिश करें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 खिंचाव की कोशिश करें:
    कुछ खिंचाव आपकी रीढ़ की हड्डी को खींचने और आपकी मुद्रा में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। सुबह में पहली चीज और रात में आखिरी चीज खिंचाव के रूप में करके आप और अधिक सीधे बन सकते हैं, और इस तरह अपनी ऊंचाई और बढ़ा सकते हैं। कोशिश करने वाले कुछ खिंचावों में शामिल है:
    • पैर की अंगुली छूना। सीधे खड़े हो जाएं और आसमान की ओर अपने हाथ बढ़ाएं, और उसके बाद अपने पैर की उंगलियों को छूने के लिए नीचे झुकें।
    • कोबरा खिंचाव। अपने हाथों को बगल में रख कर अपने सीने पर लेट जाएं और फिर अपने हाथों को धकेल कर सीने को उठाएं और अपने सिर को पीछे झुकाएं।
    • ब्रिज खिंचाव। अपने हाथों को किसी भी तरफ करके अपनी पीठ पर लेट जाएं, फिर अपने हाथों को नीचे दबाएं, अपनी पीठ में खिंचाव के लिए अपने पेट को जमीन से ऊपर उठाएँ।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 समय के साथ...
    समय के साथ स्वाभाविक रूप से विकसित होने की प्रतीक्षा करें: अगर आप सभी पिछले चरणों को करते हैं, तो यह संभव है कि आपने अपने शरीर को लंबे होने के लिए सबसे अच्छा मौका दिया है। हर कोई एक बास्केटबॉल खिलाड़ी या एक मॉडल की तरह लंबा नहीं होता। लंबा होने ही सब कुछ नहीं है, तो आप जैसे भी हैं, उसके साथ सहज होना सीखें।
    • कुछ लोग "देर से" बढ़ते हैं और वे 17, 18 या केवल उसके ही बाद तेजी से बढ़ेगें।
    • अगर आप वास्तव में चिंतित हैं, तो आप बाल चिकित्सा एंडोक्राइनोलॉजिस्ट से मिलें। यह डॉक्टर आपको कम विकास का मुकाबला करने के क्रम में लगने वाले समय के लिए संभावित चिकित्सा कोर्सेस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने में सक्षम होगें।
विधि 3
विधि 3 का 3:

अपनी ऊंचाई का अधिकांश भाग बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपनी मुद्रा को समायोजित करें:
    अगर आप अपने आप को लम्बे होने के लिए जो कुछ कर सकते हैं, वह सब कुछ कर चुके हैं, फिर भी कुछ चीजें हैं जो आप अपनी ऊंचाई को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। आप नहीं जानते कि एक बुरी मुद्रा आपकी समग्र ऊंचाई को प्रभावित कर सकती है। कंधे की एक मामूली गिरावट, सिर आगे झुकाना और गर्दन को झुकाना, और आदतन एक पैर पर अपने वजन के साथ खड़ा होना, आपकी ऊंचाई को घटा सकता है।[२१]
    • अपने सिर पर एक किताब रख कर और अपनी रीढ़ की हड्डी को संभवतः सीधा रखकर चलने की कोशिश करें।
    • अपने पैरों के साथ खड़े हो जाएं, और हिप्स की चौड़ाई की तुलना में पैर अधिक दूर नहीं रखें। अपनी ठोड़ी को थोड़ा ऊपर रखें। यह आपकी कुछ अतिरिक्त ऊंचाई बढ़ाएगा, इतना ही नहीं यह आपको अधिक आश्वस्त भी बनाएगा।
    • सीधे बैठने की आदत बनाएं और अपने पेट की मांसपेशियों को दबाने पर ध्यान केंद्रित करें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 मध्यम या छोटे बाल रखें:
    आप सोच रहे होगे कि लंबे बालों से आप लम्बे दिखेंगें। लेकिन वास्तव में, लंबे बाल गर्दन और नेकलाइन से दूर ध्यान खींच लेते हैं और आप छोटे दिखाई देते हैं। इसके बजाय, छोटे या मध्यम लंबाई के बाल रखें। ये हेयर स्टाइल वापस आपकी गर्दन पर जोर देगी।[२२]
    • अगर आपकी गर्दन काफी लंबी है, तो ये हेयर स्टाइल बहुत अच्छी लगेगी।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने रूप को कारगर बनाएं:
    कपड़े चुस्त पहने, जैसे टाइट जीन्स, आपके फार्म की लाइन पर दबाव डालेगा। जब आप बैगी कपड़े पहनते हैं, तो वे लाइनें वास्तव में परिभाषित नहीं होती हैं, और आपको अधिक उकड़ूँ बनाती हैं। टाइट जींस, विशेष रूप से, आपके पैर की लंबाई को परिभाषित करेगा और आपके पैर के आकार पर अच्छी तरह से अडिग रहेगा, और आपके पैर के आकार की बजाय आपकी ऊंचाई की ओर ध्यान आकर्षित करेगा।
    • लड़कियों के लिए, एक पतली स्कर्ट पहनना आपके पैरों की प्राकृतिक लंबाई पर दबाव डालेगी।[२३]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 स्लिमिंग कलर्स, और ऊर्ध्वाधर पैटर्न पहनें:
    स्लिमिंग कलर्स जैसे काला, गहरा नीला कलर, और जंगली हरा स्लिमिंग कलर आपको लम्बा दिखाने में मदद करेंगे। ये कलर स्लिम दिखाने में मदद करते हैं, और लड़कों और लड़कियों पर काम करते हैं। स्लिमिंग टॉप और स्लिमिंग बॉटम पहनने से प्रभाव दोगुना हो जाता है। इसी तरह, खड़ी रेखा वाले कपड़े पहनने से ऊंचाई पर दबाव पड़ता है।
    • महिलाएं, खड़ी धारीदार वाले पैंट की एक जोड़ी, या एक कॉलर शर्ट की कोशिश करें।[२४]
    • पुरुष, चेक्स की तुलना में, संकीर्ण ऊर्ध्वाधर धारियों वाली एक शर्ट पहन सकते हैं।[२५]
    • दोनों लिंगों को क्षैतिज धारीदार टी शर्ट से बचना चाहिए-ये आप पर अनधिवासी दिखाई बनाने का विपरीत प्रभाव डालते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 ऊँची हील के जूते या प्लेटफार्म जूते पहनें:
    यह कोर्स हर किसी के लिए नहीं है, लेकिन ऊँची हील के जूते या प्लेटफार्म जूते पहनना, ऊंचाई को बढ़ावा देना है। आप जैसे ही उन्हें पहनेगें आप दो इंच से छह इंच तक बढ़ सकते हैं। ऊँची हील के जूतों की एक जोड़ी के साथ, लोग आप पर ध्यान देगे बजाय आपके जूतों पर। जब आप पहली बार एक व्यक्ति से मिलते हैं, उनकी पहली धारणा आपके चेहरे की विशेषताओं की होगी ना कि आपकी ऊंचाई की।
    • ऊँची हील के जूते में चलना एक गंभीर कौशल है, जिसमें अभ्यास चाहिए। आप उन्हें बाहर पहनने से पहले सहज महसूस करने के लिए समय लें।
    • ऊँची हील के जूते में चलना आपके पैरों के लिए खतरनाक और हानिकारक हो सकता है। इनसोल्स और मोल्सस्किन पहनने का प्रयास करें, साथ ही बाहर जाने से पहले नए जूतों में चलें।
    • अगर आप स्पष्ट रूप से ऊँची हील के जूते पहनना नहीं चाहते, तो मोटी तलवें वाले जूते देखें।
    • पुरुष अपनी ऊंचाई को बढ़ावा देने के लिए हील इनसर्ट्स खरीद सकते हैं।[२६]

सलाह

  • अपनी पीठ सीधी रखें, जब तक आप यह कर सकते हैं, फिर सो जाएं। जब आप सो रहे होते हैं, तब आप और अधिक बढ़ते हैं। बस अपने विकास में तेजी के लिए प्रतीक्षा करें।
  • जब आप नीचे बैठे, तब अपनी पीठ को सीधा रखने का प्रयास करें।
  • अधिक पानी पीएं, स्वादिष्ट लेकिन स्वस्थ खाएं, और बास्केटबॉल खेलने या एक बाइक की सवारी करने का प्रयास करें।
  • हमेशा एक अच्छा आहार लें।
  • लंबे नहीं होने के बारे में तनाव नहीं लें।
  • ऊँची हील के जूते ज्यादा ना पहनें, यह आपके टखने या एड़ी को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • कैल्शियम, प्रोटीन और पोटेशियम में उच्च खाद्य पदार्थ खाएं, इसकी मदद से मांसपेशियों का निर्माण होगा, हड्डियां मजबूत होगी और सेल की पीढ़ियों और मरम्मत में सहायता मिलेगी।

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 66 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल १,०८,४९८ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: खेल और दुरुस्ती
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,०८,४९८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?