कैसे किसी लड़के से अपना बॉयफ़्रेंड बनने के लिए कहें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

किसी लड़के से अपना बॉयफ्रेंड बनने के लिए कहना भयावह लग सकता है, मगर ऐसा होने की ज़रूरत नहीं है। सही माइंडसेट के साथ, आप बिना किसी तनाव के, किसी लड़के के साथ अपने भविष्य के रिलेशनशिप के बार में अर्थपूर्ण बातचीत कर सकती हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

तय करना कि क्या आप तैयार हैं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 तय करिए कि क्या आप कमिट करने के लिए तैयार हैं:
    कमिट करने का निर्णय ट्रिकी हो सकता है। आप किसी कमिटेड, स्टेडी (steady) रिलेशनशिप के लिए तैयार हैं या नहीं इसका पता अनेक फ़ैक्टर्स से चल सकता है। हर केस फ़र्क होता है, और आपकी अपने रिलेशनशिप से कुछ अपेक्षाएँ हो सकती हैं।[१] Ask yourself:
    • मैं उसके बारे में कैसा महसूस करती हूँ? क्या जब हम साथ होते हैं तब मैं एक्साइटेड होती हूँ? क्या उसके जाने के बाद मैं उसको मिस करती हूँ?
    • क्या मैं अभी किसी सीरियस रिलेशनशिप के टाइम कमिटमेंट को हैंडल कर सकती हूँ? मैं किस तरह की रिलेशनशिप को चाहती हूँ?[२]
    • क्या हम पहले कभी लड़े हैं? अगर हाँ, तब हमने उस झगड़े को कैसे हैंडल किया था?[३]
    • क्या वो मेरा सम्मान करता है? क्या ऐसे कोई रेड फ्लैग्स हैं जिनकी मुझे चिंता है? क्या मैं उसके चरित्र के बारे में अनिश्चित हूँ? क्या मैं उस पर विश्वास करती हूँ?[४]
    • मैं मोनोगैमी के बारे में क्या महसूस करती हूँ? क्या मैं किसी एक व्यक्ति के साथ एक्सक्लूसिव रिलेशनशिप चाहती हूँ? अगर ऐसा है, तब क्या मैं इस एक आदमी के साथ मोनोगैमस रहना चाहूंगी? अगर नहीं तो क्या दोनों पक्ष पॉलीएमोरस (polyamorous) रिलेशनशिप के लिए ओपेन हैं?
    • क्या मैं ऐसा इसलिए कर रही हूँ क्योंकि वो मुझे ख़ुश रखता है? या दूसरे लोग मुझ पर एक बॉयफ़्रेंड बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं?
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपनी रिलेशनशिप की लंबाई को ध्यान में रखिए:
    लड़के से बहुत जल्दी बॉयफ़्रेंड बनने के लिए पूछने से, अगर यह भावना म्यूचुअल नहीं होगी, तब हो सकता है कि वो डर जाये, मगर बहुत देर तक इंतज़ार करने से कन्फ़्यूजन पैदा हो सकता है और आहत भावनाएँ जन्म ले सकती हैं। चूंकि हर रिलेशनशिप फ़र्क होती है, इसलिए पूछने का इंतज़ार करने के लिए कोई स्पेसिफ़िक (specific) टाइम नहीं होता है। अपनी इन्स्टिंक्ट (instinct) पर विश्वास करिए। अगर आपको टाइमिंग ठीक लगती है, तब शायद वह ठीक ही हो।
    • अगर आप लड़के से अभी मिली हों, तब शायद आप चाहेंगी कि उससे बॉयफ़्रेंड बनने के लिए पूछने से पहले आप उसके साथ कुछ डेट्स पर जाएँ। आप नहीं चाहेंगी कि किसी ऐसे व्यक्ति से कमिट करें, जिससे आप अभी मिली हों।
    • अनेक लड़कियां पार्टनर से मिलने के करीब छह डेट्स के या एक महीने के बाद ही उसे स्टेडी या एक्सक्लूसिव होने के बारे में पूछती हैं।[५]
    • कुछ लोग इस बात को करने के लिए तीन महीने तक डेट करने का इंतज़ार करते हैं।
    • अगर आपकी लॉन्ग डिस्टेन्स रिलेशनशिप है, तब तो देर करने के स्थान पर आप चाहेंगी कि इस बात को जल्दी ही कर लिया जाये। इससे दोनों पक्षों को यह समझने में मदद मिलेगी कि दूर रहने पर भी उनसे क्या उम्मीद की जाती है।[६]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 पहचानिए कि क्या लड़का इंटरेस्टेड है:
    आपको इस बारे में कुछ संकेत मिलना चाहिए कि लड़का आपके बारे में क्या महसूस करता है। उसकी भावनाओं के बारे में यकीनन जानने का तरीका तो सिर्फ यही है कि उससे इस बारे में पूछ लिया जाये, मगर आपको कुछ ऐसे संकेत मिल सकते हैं, जिनसे आप शायद यह जान सकती हैं कि उसकी भावनाएँ क्या हैं।
    • अगर कोई आदमी अपनी भविष्य की योजनाओं का ज़िक्र आपसे करता है, तब शायद यह एक इशारा है कि वह आपके साथ ही रहने की प्लानिंग कर रहा है।[७]
    • अगर वह लोगों से आपकी बड़ाई करता है, वह भी खास तौर से अपने दोस्तों से, तब इससे शायद यह दिखाई पड़ता है कि उसे आपके साथ रहने पर गर्व है।[८]
    • अगर वो आपको दिन भर टेक्स्ट भेज कर पूछता रहता है कि आप कैसी हैं, तब इसका मतलब शायद यह हो सकता है कि वो अक्सर आपके बारे में सोचता रहता है।[९]
    • अगर आप लोग एक हफ्ते में कई बार मिलते हैं और हर वीकेंड पर साथ में ही घूमते फिरते हैं, तब शायद यह एक संकेत है कि वो आपमें और भी अधिक इन्वेस्टेड होता जा रहा है।[१०]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 खुद को रिजेक्शन के लिए तैयार कर लीजिये:
    हालांकि आप आशा कर रही हैं कि वो आपका बॉयफ़्रेंड बनने को तैयार हो जाएगा, मगर यह ध्यान रखिएगा कि वो नहीं भी कह सकता है। हो सकता है कि आप वाला लड़का अभी आपके साथ सीरियस रिलेशनशिप के लिए तैयार न हो, या शायद वो आपके साथ अपनी रिलेशनशिप को कोई नाम नहीं देना चाहता हो। सोचिए कि आप इस रिजेक्शन को किस तरह से रिस्पोंड करेंगी।
    • अगर आप किसी ऐसे के साथ सीरियस रिलेशनशिप चाहती हैं जो आपके साथ कमिट करे, तब तो शायद आपको इस व्यक्ति से तब नाता तोड़ना होगा जबकि वो नहीं कह दे। इससे आप किसी ऐसे व्यक्ति को खोज सकेंगी, जो खुद भी आपके साथ सीरियस रिलेशनशिप चाहता होगा।
    • अगर आप अपने वर्तमान रिलेशनशिप से संतुष्ट हैं, तब शायद आप चाहेंगी कि अपना वर्तमान स्टेटस तब तक बनाए रखें, जब तक कि वो आपका बॉयफ़्रेंड बनने को तैयार न हो जाये।
    • अगर आपके मन में इस लड़के के लिए गहरी भावनाएँ हों, तब शायद आपको तय करना होगा कि उसके बाद भी आप उसके साथ हैंग आउट करना चाहेंगी या नहीं। आप शायद केवल दोस्त बनी रहना चाहें, या आप यह तय करें कि उससे सभी संबंध तब तक के लिए ख़त्म कर दें जब तक कि आप उसे भूल नहीं पातीं।
विधि 2
विधि 2 का 3:

सही पल चुनना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आगे का प्लान बनाइये:
    अगर आपको पता होगा कि आप सवाल कब पूछेंगी, तब आपके लिए आसानी हो जाएगी। आप बातचीत की प्रैक्टिस पहले ही कर सकती हैं, या आप उस सही पल को पहचान सकती हैं कि उस इशू को कब उठाना है। किसी लड़के से बॉयफ़्रेंड बनने के लिए पूछने का कोई सही समय नहीं होता है। अपनी निजी परिस्थितियों का निर्णय ध्यानपूर्वक करिए।
    • कुछ लोग एक विशेष डेट प्लान करते हैं, और इस बात को डेट की समाप्ति पर उठाते हैं। वहीं कुछ दूसरे, इस बात को बिलकुल स्वाभाविक तरीके से उठाते हैं और इसे उस समय सामने लाते हैं, जब वे साथ में हैंग आउट कर रहे होते हैं। किसी भी हाल में, समय से पहले ही कोई अच्छा दिन चुन लीजिये।
    • कभी भी ऐसे समय पर मत पूछिये जब वो तनाव में, अपसेट, या व्यस्त हो। वो आपके सवाल से चौंक सकता है, और इससे उसके जवाब पर असर पड़ सकता है।[११]
    • अगर आप नर्वस हैं, परेशान हैं, या आपको हिचकिचाहट है, तब आपको जो भी कहना है, उसकी प्रैक्टिस पहले ही कर सकती हैं। एक शीशे के सामने खड़े हो कर, बात शुरू करने की और सवाल पूछने की कोशिश करिए।[१२]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आमने सामने मिलिये:
    ऐसा टेंपटेशन हो सकता है कि यह सवाल पूछने के लिए लड़के को टेक्स्ट या मेसेज कर दिया जाये, मगर ये सवाल आमने सामने पूछना ही सबसे बेहतर होता है। आमने सामने बात करने से आप अपने रिलेशनशिप के विभिन्न ऑप्शंस को एक्सप्लोर कर सकती हैं। अगर उस लड़के को कुछ चिंताएँ होंगी या उसके कोई सवाल होंगे, तब आप उनको साथ में डील कर सकते हैं।[१३]
    • अगर आप लॉन्ग डिस्टेन्स रिलेशनशिप में हैं तब आमने सामने मिलना उतना आसान नहीं होगा। अगर आप ये बातचीत किसी विज़िट के दौरान कर सकती हों, तब शायद आप पूछने से पहले बिलकुल अंतिम पल का इंतज़ार करना चाहेंगी, क्योंकि हो सकता है कि आपको निगेटिव जवाब मिल जाये। अगर आप आमने सामने नहीं पूछ सकती हैं, तब उसे कॉल करना ही सबसे बढ़िया ऑप्शन है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बातचीत के लिए कोई अच्छी जगह तय करिए:
    रिलेशनशिप की बातचीत शुरू करने के लिए कोई एक सही जगह नहीं होती है, मगर वो जगह ऐसी होनी चाहिए जहां आप दोनों अपनी भावनाओं को एक्स्प्रेस कर सकें और एक साथ भविष्य के बारे में डिस्कस कर सकें। सोच लीजिये कि आपके और लड़के के लिए क्या ठीक होगा।
    • आपको शायद ये बात तब करनी चाहिए जब आप दोनों अकेले हों। आप शायद यह बात तब उठाना चाहेंगी जब आप बीच पर टहल रही हों, पार्क में हों, या आप दोनों में से किसी एक के घर पर हों।
    • अगर कोई ऐसी जगह हो, जो आप दोनों के लिए खास हो – जैसे कि आपकी पहली डेट की साइट या आपका मनपसंद मॉन्युमेंट--, आप शायद उसको यादगार बनाने के लिए वहाँ पर बात करना चाहें।
    • सुनिश्चित करिए कि लड़का डिसट्रैक्टेड नहीं हो। मूवी के दौरान, जब आप लोग दोस्तों के साथ हों, या जब वो काम कर रहा हो, तब उससे मत ही पूछियेगा।
    • अगर आप उससे यह सवाल तब करेंगी, जब आप कार में हों या जब आप लोग किसी रैस्टौरेंट में खाना खा रहे होंगे, तब उसे लग सकता है कि वो ट्रैप किया गया है। इस बातचीत को किसी ऐसी जगह करिए, जहां आप दोनों कम्फ़र्टेबल हों।[१४]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 सवाल को सही पल पर उठाइए:
    प्लान किए गए दिन पर हैंग आउट करते समय, आपको रिलैक्स्ड रहने पर फ़ोकस करना चाहिए। टॉपिक उठाने से पहले, सही पल का इंतज़ार करिए। ऐसे पल का इंतज़ार करिए जो “सही” या “विशेष” लगता हो। अगर आपको इसमें मुश्किल हो रही हो, तब आप कुछ बेसिक गाइडलाइन्स को फॉलो कर सकती हैं।
    • अगर वो आपको कॉम्प्लिमेंट करता है, तब शायद आप भी उसको वापस कॉम्प्लिमेंट कर सकती हैं, जिससे इस बारे में बातें शुरू हो सकें कि आप दोनों एक दूसरे में क्या पसंद करते हैं। यह रिलेशनशिप के बारे में बातें करने का एक स्वाभाविक नियम है।
    • अगर बीच में खामोशी का कोई दौर आता है, तब शायद आप इस इशू को लाना चाहेंगी। कहिए कि इस पल में आप कितनी ख़ुश हैं, और देखिये कि क्या बात आगे चल पड़ती है।
    • अपनी डेट या हैंग आउट के अंत में, आप कह सकती हैं, “ए, तुम चले जाओ उसके पहले, मैं तुमसे कुछ बात करना चाहती हूँ।”
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 इस बारे में...
    इस बारे में सोच लीजिये कि क्या लड़के द्वारा इस बात को पहले उठाने का इंतज़ार करना चाहिए: अगर उस लड़के को अपना “बॉयफ़्रेंड” कह पाना आपके लिए कोई बहुत ऊंची प्रायोरिटी नहीं हो, तब आप सोच सकती हैं, कि इस बात को उस लड़के द्वारा पहले कहे जाने का इंतज़ार किया जाये। इससे आपको यह भी पता लगने में सहायता मिलेगी कि लड़का, आपसे अपनी रिलेशनशिप को डिफ़ाइन करने के लिए, टाइटल या लेबल का इस्तेमाल करने में कम्फ़र्टेबल है या नहीं। यह उस समय एक बढ़िया ऑप्शन होगा जबकि आप अपनी भावनाओं के बारे में अनिश्चित होंगी, या अगर आपको लगता होगा कि वो अभी रिलेशनशिप के बारे में अनिश्चित है।
    • मगर बहुत लंबे समय तक लड़के के द्वारा सवाल पूछे जाने का इंतज़ार मत करिए। आप, अपने लिए, उससे यह सवाल पूछने की कोई तारीख़ तय कर लीजिये। जैसे कि, आप शायद खुद सवाल पूछने के पहले, उसे एक महीने का समय देंगी।
विधि 3
विधि 3 का 3:

सवाल का पूछना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कॉम्प्लिमेंट से शुरुआत करिए:
    लड़के को बताइये कि उसके बारे में आपको क्या पसंद है। इस फ्लैटरी (flattery) से वो रिलैक्स हो जाएगा, और इसके कारण रिलेशनशिप का सवाल उठाना बहुत आसान हो जाएगा। उसके ह्यूमर, इंटेलिजेंस, या दयालुता के बारे में कॉम्प्लिमेंट करना यह बताने का एक अच्छा संकेत होता है कि आप उसके बारे में सोचती रहती हैं।[१५]
    • आप कह सकती हैं, “पता है, तुम बहुत फ़नी हो। मैं पहले कभी तुम्हारे जैसे किसी लड़के से नहीं मिली।”
    • एक अन्य बढ़िया कॉम्प्लिमेंट हो सकता है, “तुम बहुत विचारशील हो। मैं तुम्हारे जेश्चर्स से कितनी टच्ड (touched) हूँ।”
    • अगर वो मुसकुराता है, आपको धन्यवाद देता है, या वापस आपको कॉम्प्लिमेंट करता है, तब यह एक पॉज़िटिव सिग्नल होगा कि वो भी आपके बारे में वैसा ही सोचता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उसके बारे में अपनी भावनाओं को एक्सप्लेन करिए:
    जब आप एक बार पॉज़िटिव नोट पर शुरू कर देंगी, तब शायद उसके लिए अपनी भावनाओं को एक्सप्लेन करना शुरू करना आसान हो जाएगा। अगर आपको अपने कॉम्प्लिमेंट का पॉज़िटिव रिएक्शन मिलता है, तब शायद आप अपनी भावनाओं में और गहराई में जा कर झांकना चाहेंगी। उसको एक्सप्लेन करिए कि आप उसके बारे में कैसा महसूस करती हैं। आप शायद एक्सप्लेन कर सकती हैं कि आप अभी तक उसके साथ बिताए हुये समय को एंजॉय करती हैं, या यह कि अब आपकी भावनाएँ विकसित होने लगी हैं।
    • आप कह सकती हैं, “तुम्हारे साथ मुझे अभी तक बहुत अच्छा लगा है। तुम सचमुच एक यूनीक लड़के हो, और मैं अपनी रिलेशनशिप के बारे में बहूत सोचती रही हूँ।”
    • इस पॉइंट पर आपको शायद उसे यह बताने से बचना चाहिए कि आप उसे प्यार करती हैं। हो सकता है कि इससे वो डर जाये और सोचने लगे कि यह रिलेशनशिप बहुत तेज़ी से मूव कर रही है। उसकी जगह, आप शायद कह सकती हैं कि आपमें “भावनाएँ विकसित हो रही हैं” या यह कि आप उसे “सचमुच चाहती” हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 लड़के से पूछिये...
    लड़के से पूछिये कि क्या वो आपका बॉयफ़्रेंड बनना चाहता है: उससे यह सीधे पूछना ही सबसे बढ़िया होगा कि वो आपका बॉयफ़्रेंड बनना चाहता है या नहीं। परिस्थितियों के आधार पर आप इस सवाल तक विभिन्न तरीकों से पहुँच सकती हैं।
    • आप उससे सीधे यह कह कर पूछ सकती हैं, “क्या तुम इसको ऑफ़ीशियल बनना चाहते हो? क्या तुम मेरे बॉयफ़्रेंड बनना चाहते हो?”
    • अगर आपको अभी अपनी रिलेशनशिप के बारे में यकीन नहीं हो, तब आप पूछ सकती हैं, “तुम इस रिलेशनशिप को किस ओर जाते हुये देख रहे हो?”
    • अगर आप दोनों अनेक लोगों के साथ डेट कर रहे हों, तब आप पूछ सकती हैं, “क्या तुम चाहते हो कि हम लोग एक्सक्लूसिवली सिर्फ एक दूसरे के लिए ही रहें?”
    • अगर आप समझना चाहती हैं कि वो आपको कैसे देखता है, तब आप कह सकती हैं, “मैं जानना चाहती हूँ कि जब दूसरे लोग पूछें कि हमारी रिलेशनशिप क्या है, तब मैं उनको क्या बताऊँ। क्या तुम कहोगे कि तुम मेरे बॉयफ़्रेंड हो?”
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपनी एक्सपेक्टेशन्स को स्थापित करिए:
    स्टेडी रिलेशनशिप के बारे में आप दोनों के भिन्न विचार हो सकते हैं। हो सकता है कि वो आपको एक्सक्लूसिवली डेट करने को तो तैयार हो, मगर अभी आपके परिवार से मिलने को तैयार नहीं हो। हो सकता है कि वो सेक्स करना चाहता हो, मगर आप अभी इंतज़ार करना चाहती हों। जब आप बात करें, तब आप दोनों को स्पष्ट रूप से बता देना चाहिए कि आप इस परिस्थिति से क्या अपेक्षा कर रहे हैं।[१६]
    • आप यह बातचीत यह पूछ कर शुरू कर सकती हैं, “तुम्हारे लिए बॉयफ़्रेंड होने का क्या मतलब है?”
    • अगर वो आपसे पूछे कि आपकी रिलेशनशिप से क्या अपेक्षाएँ हैं, तब ईमानदारी से बता दीजिये। उदाहरण के लिए आप कह सकती हैं, "मैं आशा करती हूँ कि वह व्यक्ति मेरे लिए वफ़ादार और मेरे साथ ईमानदार रहेगाI मैं अभी शादी के लिए नहीं तैयार हूँ, मगर बेशक एक अधिक गंभीर रिलेशनशिप की संभावना को एक्सप्लोर करना चाहती हूँ।"
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 उसे रिस्पोंड करना का समय दीजिये:
    हो सकता है कि वो लड़का प्रश्न के कारण दबाव में या अनकम्फ़र्टेबल महसूस कर रहा हो। अगर वो परेशान, अनकम्फ़र्टेबल, या हिचकिचाता हुआ लगे, तब शायद आप उसे अपने जवाब के बारे में सोचने के लिए, एक या दो दिन का समय देना चाहेंगी। हालांकि इससे लग सकता है कि वो कोशिश कर रहा है कि अभी कमिट न करे, हो सकता है कि उसे यह सोचने के लिए समय की ज़रूरत हो कि वो अभी उसके लिए तैयार है अथवा नहीं।[१७]
    • आप कह सकती हैं, “अगर तुम्हें इसके बारे में सोचने के लिए कुछ समय चाहिए, तब कोई बात नहीं। अपना निर्णय बताने से पहले कुछ समय सोच लो।”
    • अगर वो स्पेस मांगे, तब उसे स्पेस दीजिये। आप पूछ सकती हैं, “तुम्हें क्या लगता है कि इस बारे में सोचने के लिए तुम्हें कितने समय की ज़रूरत होगी?” कोशिश करिए कि इस समय के बीतने से पहले आप इस सवाल को दोबारा न उठाएँ।
    • अगर वो आपको टाइमफ़्रेम नहीं देता है, तब आप कुछ दिनों बाद फिर से पूछ सकती हैं। कहिए, “ए, बस यह जानना चाहती हूँ कि क्या तुमने हमारी रिलेशनशिप के बारे में कुछ सोचा है। क्या तुमने तय किया है कि हम कहाँ स्टैंड करते हैं?”
    • जुनूनी तरीके से इस इशू पर उसे टेक्स्ट मत करिए, कॉल मत करिए और मेसेज मत भेजिये। अगर वो आपको फौरन ही सीधा जवाब न दे, तब आप एक बार सवाल पूछने के बाद उसको टेक्स्ट भेज सकती हैं, और उसके एक या दो दिन बाद फिर से वही भेज सकती हैं। अगर उसे तय करने के लिए चाहिए हो, तब उसे स्पेस दीजिये।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 रिजेक्शन को ग्रेसफुल्ली हैंडल करिए:
    अगर वो कह देता है कि वो आपका बॉयफ़्रेंड नहीं बनना चाहता है, तब कोशिश करिए कि आप पॉज़िटिव रहें। कोशिश करिए कि आप मुसकुराती रहें, और उसे पता लगने दीजिये कि आप बात को समझती हैं। हो सकता है कि वो कैजुयल रिलेशनशिप मात्र से ही संतुष्ट हो, या शायद वो चीज़ों को यहीं पर समाप्त करना चाहे। आगे बढ्ने से पहले अपनी भावनाओं के बारे में विचार कर लीजिये।
    • अगर वो चीज़ों को ख़त्म करना चाहे, तो उसकी पसंद का सम्मान करिए। उसे साथ बिताए हुये समय के लिए धन्यवाद दीजिये, मगर कह दीजिये कि आप बात समझती हैं। आप कह सकती हैं, “मुझे यह सुन कर अफ़सोस हुआ, मगर मुझे तुम्हारे साथ मज़ा आया। भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।”
    • अगर वो तो कैजुयल रिलेशनशिप ज़ारी रखना चाहता है, मगर आप चाहती हैं कि अब बात ख़त्म कर दी जाये, तब आप कह सकती हैं, “मुझे लगता है कि अच्छा यही होगा कि हम अब एक दूसरे से मिलना जुलना बंद कर दें।” अगर वो कारण पूछता है, तब आप बस इतना ही कह दीजिये, “लगता है कि हम अलग-अलग चीज़ें चाहते हैं।”
    • वो कह सकता है कि वो अभी भी दोस्त बने रहना चाहता है। अगर आप केवल दोस्त नहीं बनी रहना चाहती हैं, तब मत मानिएगा। परंतु, अगर आपको लगता है कि यह मुश्किल होगा, तब ईमानदार रहिए। कहिए, “मुझे नहीं लगता है कि मेरे लिए यह काम करेगा। तुम बढ़िया लड़के हो, मगर मुझे लगता है कि मुझे थोड़ी स्पेस चाहिए।”
    • कुछ लड़के “घोस्ट (ghost)” हो सकते हैं या आपसे संपर्क करना बंद कर सकते हैं। इस बारे में अपसेट महसूस करना स्वाभाविक है, मगर इसका मतलब यह होना ज़रूरी नहीं है कि वो आपके नापसंद करता है। हो सकता है कि वो शायद बस इस परिस्थिति के बारे में अटपटा महसूस कर रहा हो।[१८]

विशेषज्ञ की सलाह

अगर आप किसी लड़के से अपना बॉयफ़्रेंड बनने के लिए पूछने वाली हैं, तब यह जानने के लिए कि वो कैसा महसूस करता है, इन सलाहों को फॉलो करिए:

  • डायरेक्ट रहिए। ऐसा करना भयावह लग सकता है, मगर किसी लड़के से बॉयफ़्रेंड बनने के लिए पूछने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप जो भी महसूस कर रही हैं उसको एक्स्प्रेस कर दिया जाये। आप ऐसे सवाल पूछने की कोशिश भी कर सकती हैं "हम लोगों के बारे में तुम्हारे क्या प्लान हैं?" या "तुम्हारे अनुसार यह किस ओर जा रहा है?"
  • उससे उसकी पिछली रिलेशनशिप्स के बारे में पूछिये। किसी लड़के से अपना बॉयफ़्रेंड होने के लिए पूछने की तैयारी में, उससे यह पूछने की कोशिश करिए कि उसकी पिछली रिलेशनशिप में एक साथ होने के निर्णय तक पहुँचने के लिए उसे और उसकी महबूबा को कितना समय लगा था। इससे आपको यह अंदाज़ा लगाने में मदद मिलती है, कि उसे किसी के साथ वार्म अप होने मैं कितना समय लगता है।
  • उसके रिसपोन्स पर ध्यान दीजिये। जब आप किसी से साथ चलने को पूछती हैं, तब यह समझ लीजिये कि आपके सवाल का जवाब नहीं देना भी एक जवाब है। अगर वो ऐसा कुछ कहते हैं, "ओह, मैं अभी खुद को समझने की कोशिश ही कर रहा हूँ," तब शायद वो अभी इंटरेस्टेड नहीं हैं, मगर उन्हें इतना यकीन नहीं है कि साफ़-साफ़ मुंह पर बता सकें।

सलाह

  • विभिन्न रिलेशनशिप्स अलग-अलग टर्म्स और शिड्यूल्स पर ऑपरेट करते हैं। अगर आपकी रिलेशनशिप उस गति से आगे नहीं बढ़ती है जिससे आपके दोस्तों के रिलेशनशिप आगे बढ़ते हैं, तब न तो दबाव में आइये और न ही शर्मिंदा होइए।
  • अगर आपकी मुलाक़ात अपने क्रश (crush) से अभी हुई है, तब जल्दबाज़ी मत करिए। उसे जानिए पहचानिए और तब उसके साथ कोशिश करने के बारे में कुछ सोचा जा सकता है।
  • रिलेशनशिप से आपकी जो अपेक्षाएँ हों उनको स्पष्ट कर दीजिये ताकि किसी को चोट न पहुंचे।
  • एक कपल बनने के बाद, अपनी रिलेशनशिप में आगे बढ़ने के लिए कुछ समय लीजिये। हालांकि हर रिलेशनशिप अपनी गति से आगे बढ़ती है, मगर हो सकता है कि वो अभी और अधिक सीरियस कदम उठाने, जैसे आपके पेरेंट्स से मिलने या आपके साथ मूव इन करने के लिए तैयार न हो।

चेतावनी

  • किसी भी रिजेक्शन के बाद दुखी, अपसेट, या डिप्रेस्ड होना स्वाभाविक ही है। अपने आप को उन एक्टिविटीज़ को करके डिसट्रैक्ट रखिए, जिनको आप पसंद करते हैं, और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताइए।
  • किसी लड़के या आदमी को अपना बॉयफ़्रेंड बनने के लिए न तो मजबूर करिए और न ही उस पर दबाव डालिए। अगर उसकी दिलचस्पी न हो, तब आपके लिए सबसे अच्छा यही होगा कि आप आगे बढ़ जाएँ।
  • अगर कोई आदमी आपका बॉयफ़्रेंड नहीं बनना चाहे तब क्रोधित मत होइए। उसके नहीं कहने के अनेक कारण हो सकते हैं। हो सकता है कि वो ऐसी परिस्थिति में न हो जहां वो किसी रिलेशनशिप में जा सके, या शायद आप दोनों एक दूसरे के लिए ठीक न हों।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: एक महिला को सेक्स के लिए मनाएंएक महिला को सेक्स के लिए मनाएं
How.com.vn हिन्द: फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स चैट करें (Sex Chat with Your Girlfriend on Phone)
How.com.vn हिन्द: फ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनेंफ़ोन पर रोमांटिक (Romantic) बनें
How.com.vn हिन्द: फ़ोन सेक्स करेंफ़ोन सेक्स करें
How.com.vn हिन्द: अपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करेंअपनी गर्लफ्रेंड को उत्तेजित करें
How.com.vn हिन्द: अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)अपने फीमेल पार्टनर को संतुष्ट करें (Satisfy a Woman)
How.com.vn हिन्द: अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)अपनी बातों से किसी लड़की को इम्प्रेस करें (Impress a Girl with Words)
How.com.vn हिन्द: प्यार में लड़कियां कौन सी इमोजी यूज करती हैं (What Emojis Will a Girl Use if She Likes You)लड़की प्यार में हो तो करती है ये इमोजी यूज़
How.com.vn हिन्द: किसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थेकिसी को भुलाएं जिसे आप बहुत प्यार करते थे
How.com.vn हिन्द: किसी लड़की को इम्प्रेस करेंकिसी लड़की को इम्प्रेस करें
How.com.vn हिन्द: पता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता हैपता करें कि वह आपसे सच्चा प्यार करता है
How.com.vn हिन्द: अपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखेंअपने पति को सेक्सुअली और इमोशनली खुश रखें
How.com.vn हिन्द: किसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करेंकिसी लड़के को अपनी ओर आकर्षित करें
How.com.vn हिन्द: लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)लड़की को प्रपोज करें (Ladki Ko Propose Kaise Kare)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Imad Jbara
सहयोगी लेखक द्वारा:
डेटिंग कोच
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Imad Jbara. इमाद ज्बरा न्यू यॉर्क सिटी स्थित एक रेलेशनशिप कोचिंग सर्विस NYC Wingwoman LLC, में एक डेटिंग कोच हैं। 'NYC Wingwoman' मैचमेकिंग, विंगवुमन सर्विसेस, 1-on-1 कोचिंग, और ईंटेंसिव वीकेंड बूटकैंप सेवायें प्रदान करती है। इमाद 100+ क्लाइंट्स, पुरुष और महिलायें, को अच्छे कम्यूनिकेशन स्किल द्वारा अपनी डेटिंग जीवन को सुधारने के लिए सेवाएँ देते हैं। उनके पास University of Massachusetts, Dartmouth से साइकोलोजी में BA है। यह आर्टिकल १,१४१ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रिश्ते
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,१४१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?