कैसे एम्बीडेक्स्ट्रस (दोनों हाथों से काम करने वाला) बनें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अधिकांश लोगों की, प्राकृतिक तरीके से, डॉमिनेंट हाथ के रूप में अपने एक ही हाथ को इस्तेमाल करने की आदत होती है। मगर, आप स्वयं को दोनों हाथों से काम करने के लिए ट्रेन कर सकते हैं। पहला काम जो आपको करना है वह यह है कि अपने दिन प्रतिदिन की एक्टिविटीज़ के लिए अपन्र नॉन-डॉमिनेंट हाथ का इस्तेमाल करें। उसके बाद लिखने और ड्रॉ करने जैसी सूक्ष्म मोटर स्किल्स की प्रैक्टिस करने के लिए आगे बढ़िए।

विधि 1
विधि 1 का 2:

दूसरे हाथ से आसानी से काम करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 मज़बूती बढ़ाने के...
    मज़बूती बढ़ाने के लिए अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ तथा उसकी उँगलियों की एकसरसाइज़ करिए: यह संभावना बहुत अधिक है कि आपका नॉन-डॉमिनेंट हाथ, आपके डॉमिनेंट हाथ से कहीं अधिक कमज़ोर होगा, जिसके कारण पहले पहल एम्बीडेक्स्ट्रस होना बहुत कठिन लगेगा। हर दूसरे दिन अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ से कुछ हल्के वज़न ऐसे उठाइए, वह भी इस तरह कि आप अपनी बाँहों की जगह अपने हाथों के इस्तेमाल पर अपनी पकड़ मज़बूत रखें। धीरे-धीरे जैसे-जैसे आपके हाथों की मज़बूती बढ़ती जाये, अधिक भारी वेट्स (weights) उठाना शुरू कर दीजिये।[१]
    • हाथ को मज़बूत करने के लिए वेट्स उठाना सबसे बढ़िया तरीकों में से एक है, मगर आप अपने हाथ को मज़बूती देने के लिए ग्रिप एकसरसाइज़र का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
    • आपको जगलिंग या केवल हवा में अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ से बॉल उछालने से भी फ़ायदा हो सकता है। इससे जहां एक ओर हैंड-आई कोऑर्डिनेशन में सुधार होगा, वही दूसरी ओर आपको उस नॉन-डॉमिनेंट हाथ को इस्तेमाल करने की आदत भी होने लगेगी।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 कंप्यूटर माउस का...
    कंप्यूटर माउस का इस्तेमाल करने के लिए अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ का इस्तेमाल करिए: माउस वाले हाथ को बदलने के अनेक फ़ायदे हैं, मगर उनमें से एक मुख्य फ़ायदा यह है कि इससे आपके नॉन-डॉमिनेंट हाथ की कुशलता बढ़ जाती है। बस अपने माउस को कंप्यूटर के दूसरी ओर रख दीजिये और उसके बाद जैसे आप उसको इधर इस्तेमाल करते थे, उसी तरह नॉर्मली उसको उधर इस्तेमाल करिए।[२]
    • आप चाहें तो टेक स्टोर में जा कर “एम्बीडेक्स्ट्रस” माउस भी खरीद सकते हैं, मगर साधारण माउस इस्तेमाल करना कहीं आसान होता है।

    सलाह: माउस वाले हाथ को स्विच करने के कुछ अन्य लाभ हैं कि माउस को चलाते समय आप अपने डॉमिनेंट हाथ से कीबोर्ड पर काम करते रह सकते हैं, कार्पल टनेल होने की संभावना कम हो जाती है, और आप अपने साथ काम करने वाले लोगों के लिए अधिक दिलचस्प बन जाते हैं!

  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने दैनिक काम...
    अपने दैनिक काम नॉन-डॉमिनेंट हाथ से करना शुरू कर दीजिये: दांतों पर ब्रश करने, दरवाज़ा खोलने, एक्सेसरी लगाने, या घर में सफ़ाई जैसे काम करने के लिए नॉन-डॉमिनेंट हाथ का इस्तेमाल करिए। ऐसा लगातार करते रहिए, ताकि आपको अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ का इस्तेमाल करना कम आव्कवर्ड लगने लगे।[३]
    • जितना अधिक से अधिक हो सके, अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ से उतना अधिक काम करिए, जैसे कि नहाते समय साबुन और शैंपू लगाना। आपने शायद ध्यान नहीं दिया होगा, मगर आप ये सभी छोटे-छोटे काम अपने डॉमिनेंट हाथ से ही करते हैं।
    • यह ध्यान रखिएगा कि जब आप नॉन-डॉमिनेंट हाथ का इस्तेमाल करें, तब अपने दांतों पर ब्रश सही ढंग से करें। अगर आपको इस हाथ से ब्रश करना ठीक नहीं लग रहा होगा, तब आप अनजाने में ही कम ब्रश कर पाएंगे।
    • अगर आप कोई इन्स्ट्रुमेंट बजाते हों, तब कोशिश करिए कि उसे सामान्य ढंग से बजाने की जगह आप उसको नॉन-डॉमिनेंट हाथ से बजाएँ।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 कुछ दिनों बाद...
    कुछ दिनों बाद अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ से खाना बनाइये और खाइये: बर्तन भांडे हटाने-रखने के लिए, खाने को चलाने के लिए, और उसको सर्व करने के लिए अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ का इस्तेमाल करिए। अपने सिल्वरवेयर का इस्तेमाल अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ से करके अपने खाने को अपने मुंह तक ले जाइए। शुरू में, हो सकता है कि खाना गिरने से बचाने के लिए, आप थोड़ा धीमे काम करना पड़े, मगर धीरे-धीरे यह काम आसान लगने लगेगा![४]
    • सबसे अच्छा यही होगा कि कुछ दिनों तक नॉन-डॉमिनेंट हाथ से छोटे-छोटे काम करके आदत डाल ली जाये, क्योंकि उबलते पानी या दूसरी गरम चीज़ों के साथ कुकिंग करते समय ऐसा कुछ करना थोड़ा ख़तरनाक भी हो सकता है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 कुछ और अधिक...
    कुछ और अधिक इमर्सिव होने के लिए, अपने डॉमिनेंट हाथ को पीछे की ओर बांध लीजिये: इस तरीके से आपको ज़बरन सभी काम अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ से ही करने पड़ेंगे। यह अपने दिमाग़ और शरीर को इस हाथ के लिए अडाप्ट कराने की एक बढ़िया तरकीब है, मगर बेहतर यही होगा कि इसके पहले आप थोड़े दिनों तक प्रैक्टिस कर लें।
    • ऐसा करने का सबसे आसान तरीका यह है कि अपनी डॉमिनेंट कलाई को रस्सी से बाँधें और उस रस्सी के दूसरे सिरे को अपनी पैंट के पीछे बेल्ट के लूप से बांध दीजिये। ऐसा अपने आप करना थोड़ा कठिन होगा, इसलिए आपको किसी की मदद लेनी होगी।
विधि 2
विधि 2 का 2:

अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ से लिखना और ड्रॉ करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ...
    अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ में पेन या पेंसिल वैसे ही पकड़िए जैसे कि आप दूसरे हाथ में पकड़ते: अपने अच्छे हाथ से मिरर पर लिख कर देखिये कि दूसरे हाथ से लिखते हुये आप कैसे लगंगे। इससे आपको एक स्पष्ट विज़ुयल क्ल्यू मिल जाता है, और आपके दिमाग़ को नॉन-डॉमिनेंट हाथ के लिए वही पिक्चर करने का मौका मिल जाता है। उसके बाद, अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ में पेन या पेंसिल पकड़ने की प्रैक्टिस करिए, ताकि वह और सहज लगे।[५]
    • हाथ को "पंजा" मत बना लीजिये। आपका मन कर सकता है कि पेन को जितना हो सके उतना कस कर पकड़ें, जिसके कारण आपका हाथ पंजे के आकार का हो जाएगा, मगर इससे तो आप प्रभावशाली ढंग से लिख नहीं पाएंगे और आपके हाथ में तकलीफ़ भी हो सकती है।

    सलाह: चीज़ों को अपने लिए आसान बनाने के लिए, किसी ऐसे पेन का इस्तेमाल करिए, जिसका फ़्लो बढ़िया हो, और जिसे पकड़ना कम्फ़र्टेबल हो (उदाहरण के लिए, ऐसा पेन जिसमें रबर की ग्रिप हो)।

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ...
    अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ से अल्फ़ाबेट्स को ट्रेस करने से शुरुआत करिए: पहले लोअर केस वाले अक्षरों से शुरुआत करिए, और जब आपको लगे कि आप उनको स्वाभाविक ढंग से लिख सकते हैं, तब आपको अपर केस पर स्विच करना चाहिए। इस तरह से आपका दूसरा हाथ, लिखने के साधारण मूवमेंट्स से आसानी से “परिचित” हो जाएगा। आपका लक्ष्य यह होना चाहिए कि आप सीधी लाइन्स तथा क्लीन कर्व्स बना सकें, परंतु अगर आपसे शुरू में बहुत ग़लतियाँ होती हैं, तब भी चिंता मत करिए। यह प्रैक्टिस रूटीन, प्रतिदिन, कम से कम 10 मिनट, तब तक दोहराते रहिए, जब तक आप क्लीन मूवमेंट्स करने में कम्फ़र्टेबल महसूस न करने लगें।
    • हो सकता है कि शुरुआत में आपके हाथ में स्ट्रेन हो, मगर एक ब्रेक लीजिये और फिर कुछ समय बाद कोशिश करिए। कुछ समय बाद तनाव कम हो जाएगा।
    • यह सुनिश्चित करिए कि आप अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ से, लोअर केस, अपर केस, तथा कर्सिव अक्षरों (अगर आपको कर्सिव लेखन आता है, तब) में अल्फ़ाबेट्स को ट्रेस करें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 इससे आगे बढ़िए...
    इससे आगे बढ़िए और बिना ट्रेस किए अक्षर लिखना और साधारण आकार बनाना शुरू करिए: एक काग़ज़ लीजिये और उस पर तितली, गुलदान, सिमीट्रिकल ऑब्जेक्ट्स, अक्षर, आकार, वगैरह बनाना शुरू कर दीजिये। हालांकि पहले आपको लगेगा कि आपकी राइटिंग बहुत बुरी है, मगर प्रतिदिन शुरू से कुछ लाइनें ज़रूर लिखिए। प्रैक्टिस करते रहने से आप बेहतर होते जाएँगे![६]
    • अगर आप बच्चों के लिए डिज़ाइन की गई हैंडराइटिंग की कोई किताब खरीद कर उसके उदाहरणों को फॉलो करना शुरू करेंगे, तो आपको उससे मदद मिलेगी। अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ का इस्तेमाल किसी कलरिंग बुक में कलर करने के लिए इस्तेमाल करना भी एक अच्छा विचार हो सकता है।
    • जब आप यह करें, तब ध्यान दीजिये कि किन अक्षरों को लिखना आपके लिए सबसे मुश्किल होता है और उनकी प्रैक्टिस करने के लिए कुछ एक्स्ट्रा समय लगाइए।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपना नाम और पूरे वाक्य लिखने की प्रैक्टिस करिए:
    अपना नाम लिखना शायद एक ऐसा लेखन मूवमेंट होगा जिससे आप संभवतः सबसे अधिक परिचित होंगे, तो यह अक्षरों का एक ऐसा सेट होगा जिसकी प्रैक्टिस करना बढ़िया होगा। अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ से बड़े बड़े वाक्य लिखने में और अधिक कम्फ़र्टेबल होने के लिए, कोशिश करिए कि प्रतिदिन आप 3 से 5 वाक्यों के पैराग्राफ़ लिखें।[७]
    • प्रतिदिन एक ही पैराग्राफ़ मत लिखते रहिए। प्रतिदिन कोई अलग पैराग्राफ़ लिखिए जिससे कि आप नॉन-डॉमिनेंट हाथ केवल एक पैराग्राफ़ लिखने का आदी न हो जाये।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपनी स्किल्स को...
    अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए प्रतिदिन प्रैक्टिस करते रहिएगा: इन तकनीकों की कम से कम एक महीने तक प्रतिदिन प्रैक्टिस करिए, और हो सके तो इससे अधिक भी करिए। जल्दी ही, आप बहुत कम ग़लतियाँ करते हुये, अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ से कहीं अधिक कम्फ़र्टेबली लिखने लगेंगे।[८]
    • कोशिश करिए कि आप एक्सक्लूसिवली अपने नॉन-डॉमिनेंट हाथ से एक दैनिक जर्नल लिखें।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल २,९३३ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,९३३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?