कैसे असली चमड़े या लेदर की पहचान करें (Identify Genuine Leather, Kaise Kare)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

चमड़े से बनी वस्तुएँ अपने नेचुरल, रिच और एलीगेंट फिनिश के कारण किसी भी सिंथेटिक फाइबर से एक अलग दर्जे की होती हैं। आज, कई एक जैसी दिखने वाली सिंथेटिक सामग्री बाजार में बहुत सस्ती कीमत पर उपलब्ध हैं। ऐसे उत्पाद भी हैं जिनके केवल कुछ हिस्से शुद्ध चमड़े से बनाए गए हैं, लेकिन ‘genuine leather’ या ‘made with genuine leather’ के रूप में ब्रांडेड हैं। ये ग्राहकों को गुमराह करने के लिए दुकानदारों द्वारा उपयोग किए जाने वाले भ्रामक शब्द हैं। यदि आप एक उच्च क्वालिटी के चमड़े के उत्पाद को खरीदने की सोच रहे हैं, जो काफी महँगा है, तो आपको खुद को सिंथेटिक से असली चमड़े को पहचानना आना चाहिए।

विधि 1
विधि 1 का 2:

असली चमड़े को नकली से पहचानना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 किसी भी ऐसे...
    किसी भी ऐसे उत्पाद से सावधान रहें जो खासतौर से असली चमड़े का दावा नहीं करता है: यदि इसे ‘manmade material’ के रूप में लेबल किया जाता है, तो यह निश्चित रूप से सिंथेटिक चमड़ा/लेदर है। लेकिन अगर यह कुछ भी नहीं कहता है, तो ज्यादा संभावना है कि निर्माता इस सच को छिपाना चाहता है कि यह असली चमड़ा नहीं है। भले ही, इस्तेमाल किए गए सामान से उनके टैग हट गए होंगे। लेकिन ज्यादातर निर्माता इस सच पर गर्व करते हैं कि वे असली चमड़े का उपयोग करते हैं, और इसे निम्नलिखित के रूप में नोट करेंगे:
    • असली चमड़ा (Real leather)
    • जेन्युइन चमड़ा (Genuine leather)
    • टॉप/फुल ग्रेन चमड़ा (Top/Full grain leather)
    • जानवरों के उत्पाद से निर्मित (Made with animal products)
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 कमियों और खासियत...
    कमियों और खासियत के लिए सतह पर दाने, छोटे "pebbles" और छेद, को देखें जो असली चमड़े की पहचान हैं: चमड़े में, कमियाँ होना असल में एक अच्छी चीज है। याद रखें, असली चमड़ा जानवरों की स्किन से बनाया जाता है, और इस प्रकार प्रत्येक पीस उतना ही टेढ़ामेढ़ा और अनोखा होता है जितना कि वह जानवर है। यहां तक कि, बहुत ही रेगुलर, और इसी तरह के दाने अक्सर मशीन से बने पीस पर भी होते हैं।
    • असली चमड़े पर खरोंच, क्रीज, और झुर्रियाँ हो सकती हैं-- यह एक अच्छी चीज है!
    • ध्यान दें कि, जैसे ही निर्माता ज्यादा कुशल हो जाते हैं, उनके डिजाइन असली चमड़े की बहुत अच्छे से नकल करते हैं। यह ऑनलाइन खरीदने पर होता है, जहां आपके पास केवल एक फोटो होती है, जिसे चेक करना बहुत मुश्किल होता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 चमड़े को दबाएं, क्रीज और झुर्रियों को देखेँ:
    असली चमड़ा अंगूठे के नीचे असली स्किन की तरह ही सख्त हो जाएगा। सिंथेटिक सामग्री आमतौर पर सिर्फ आपकी उंगली के नीचे दब कर, कठोरता और आकार बनाए रखती है।[१]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 चमड़े को सूँघें,...
    चमड़े को सूँघें, प्लास्टिक जैसे या केमिकल के बजाय प्राकृतिक, पुरानी गंध को देखें: यदि आप उस गंध से पूरी तरह से अनजान हैं, जिसे आप ढूंढ रहे हैं, तो उस स्टोर में जाएं, जिसे आप जानते हैं कि वह असली चमड़ा/लेदर बेचता है और कुछ बैग और जूतों का टेस्ट करें। पूछें कि क्या उनके पास कोई सिंथेटिक आइटम हैं और उन्हें भी सूंघें। एक बार जब आपको पता है कि आप क्या देख रहे हैं, तो गंध में अंतर करने में गलती नहीं होगी।
    • याद रखें, चमड़ा सिर्फ जानवरों की तैयार स्किन है। नकली चमड़ा प्लास्टिक से बना होता है। यह साफ़ दिखता है, लेकिन असली चमड़े की गंध स्किन की तरह और नकली की प्लास्टिक की तरह होगी।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 फायर टेस्ट का...
    फायर टेस्ट का उपयोग करके, यह पता चलता है कि यह वस्तु का हिस्सा बर्बाद कर देगा: हालांकि कुछ स्थितियों में वस्तु को जलते छोड़ देना बेहतर होता है, यदि आपके पास एक छोटी, दिखने में मुश्किल जगह जैसे कि सोफे के नीचे जिसे आप टेस्ट कर सकते हैं, यह प्रयोग काम करता है। इसे टेस्ट करने के लिए 5-10 सेकंड के लिए हिस्से को एक फ्लेम पर पकड़ो:
    • असली चमड़ा केवल थोड़ा सा जल कर काला हो जाएगा, और जले हुए बालों की तरह थोड़ी सी गंध देगा।
    • नकली चमड़ा असल में आग पकड़ लेगा, और प्लास्टिक जलने जैसी गंध आएगी।[२]
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 किनारों को नोट...
    किनारों को नोट करें, क्योंकि असली चमड़े के किनारे खुरदुरे जबकि नकली चमड़े के किनारे अच्छे होते हैं: मशीन से बना चमड़ा मशीन से कटा लगता है। असली चमड़ा कई रेशों से बना होता है, जो किनारों पर उधड़ा हुआ होता है। प्लास्टिक से बने नकली चमड़े में ऐसा कोई रेशा नहीं होता है, जिसका अर्थ होता है कि किनारे साफ-सुथरे होते हैं।[३]
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 चमड़े को मोड़कर,...
    चमड़े को मोड़कर, असली चमड़े के रंग में थोड़ा अंतर देखें: "wrinkle test" की तरह, असली चमड़े में एक ख़ास लोच होता है, जिसमे मोड़ने पर, रंग बदल जाता है और झुर्रियां पड़ जाती हैं। नकली चमड़े बहुत ज्यादा कठोर और रेगुलर होते हैं, और आमतौर पर असली की तुलना में मोड़ना मुश्किल होगा।[४]
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 वस्तु पर थोड़ा...
    वस्तु पर थोड़ा सा पानी गिराएं, क्योंकि असली चमड़ा नमी को सोख लेता है: यदि वस्तु नकली है, तो पानी बस ऊपर की तरफ रह जाएगा। लेकिन असली चमड़ा केवल कुछ ही सेकंड में पानी की एक छोटी बूंद को सोख लेने पर, आपको जल्दी से बताएगा अगर यह असली है।[५]
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 आपको पता है...
    आपको पता है कि असली चमड़े के सामान शायद ही कभी सस्ते होते हैं: पूरी तरह से असली चमड़े से बना उत्पाद काफी महंगा होगा। वे आम तौर पर तय (fixed) कीमतों पर बेचते हैं। आसपास की दुकानों पर जाएँ और उनके बीच के अंतर को समझने के लिए असली चमड़े, आधे चमड़े और सिंथेटिक चमड़े के उत्पादों की कीमत का एहसास करें। चमड़े के बीच, गाय की चमड़े की कीमत इसकी मजबूती और आसानी से रंग जाने के कारण सबसे ज्यादा होती है। स्प्लिट लेदर, जो कि सतह की परत से अलग की गई परत है, ऊपरी दाने (टॉप ग्रेन) या बेल्टिंग चमड़े की तुलना में कम महंगा होता है।
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 रंग को नजरअंदाज...
    रंग को नजरअंदाज करें, यहां तक कि रंगीन चमड़ा भी असली हो सकता है: चमड़े के फर्नीचर का एक चमकदार नीला टुकड़ा प्राकृतिक नहीं लग सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह असली चमड़े से नहीं बना है। रंगों और डाई को सिंथेटिक्स और प्राकृतिक दोनों प्रकार के चमड़े में डाला जा सकता है, इसलिए असली या नकली चमड़े की खोज करते समय रंग को अनदेखा करें और महसूस करें, गंध और बनावट को देखें।
विधि 2
विधि 2 का 2:

विभिन्न प्रकार के असली चमड़े (लैदर) को जानना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. Step 1 समझें कि "Genuine...
    समझें कि "Genuine Leather" बाजार में केवल एक प्रकार का असली, वैध (legitimate) चमड़ा है: ज्यादातर लोग असली चमड़े को नकली या नकली चमड़े से अंतर करने के बारे में ज्यादा चिंतित होते हैं। लेकिन बड़े पारखी जानते हैं कि वास्तव में असली चमड़े के कई ग्रेड हैं, जिनमें से "Genuine Leather" वास्तव में दूसरा सबसे कम ग्रेड का चमड़ा है। सबसे अच्छे से लेकर सबसे ख़राब, अन्य प्रकार के असली चमड़े हैं:
    • फुल ग्रेन चमड़ा (Full Grain Leather)
    • टॉप ग्रेन चमड़ा (Top Grain Leather)
    • जेन्युइन चमड़ा (Genuine Leather)
    • बोंडेड चमड़ा (Bonded Leather)
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 सबसे महंगे उत्पादों...
    सबसे महंगे उत्पादों के लिए केवल "full grain" चमड़ा खरीदें: फुल ग्रेन चमड़ा स्किन की सबसे ऊपर (हवा के करीब वाली) परत का उपयोग करता है, जो कि सबसे मजबूत, सबसे टिकाऊ, और सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे अनफिनिश छोड़ दिया जाता है, जिसका अर्थ है कि इसमें पूरी तरह से अनूठी विशेषताएँ क्रीज, और रंग है। प्रत्येक जानवर की सतह पर चमड़े की कम मात्रा और फुल ग्रेन की मजबूती के साथ काम करने की कठिनाई के कारण, कीमत काफी अधिक हैI
    • ध्यान रखें कि कुछ निर्माता "made with full grain leather" बोलेंगे भले ही कुर्सी या सोफे के कुछ हिस्सों में फुल ग्रेन चमड़ा लगा हो। यह भी एक कारण है कि वस्तु को देखे बिना खरीदने की सलाह बहुत कम दी जाती है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उच्च क्वालिटी वाले...
    उच्च क्वालिटी वाले सामान को अधिक उचित मूल्य पर पाने के लिए "top grain leather" की खोज करें: टॉप ग्रेन चमड़ा सबसे आम "luxury" चमड़ा है, जो फुल ग्रेन के ठीक नीचे स्किन की परत से बनता है और खामियों को दूर करने के लिए थोड़ा काम करता है।यह चिकना है और फुल ग्रेन की तुलना में ज्यादा एक समान होता है, लेकिन कीमत कम रखने के साथ-साथ काम करना आसान है।
    • फुल ग्रेन चमड़े की तरह टिकाऊ नहीं होता है, जबकि यह फिर भी मजबूत, अच्छे से बना चमड़ा होता है।
  4. Step 4 जानें कि "genuine...
    जानें कि "genuine leather" में आमतौर पर साबर साइड या इस जैसी फीलिंग होती है: जेन्युइन चमड़ा कठोर, ज्यादा महंगे ग्रेन को ऊपर से हटाकर, फिर इसके नीचे से नरम, आसानी से काम काम करने लायक चमड़े से बना होता है। यह फुल ग्रेन जितना टिकाऊ नहीं होता है, लेकिन यह बहुत सस्ता है क्यों कि इससे कई प्रकार की वस्तुएँ आसानी से बनाई जा सकती हैं।
    • याद रखें -- जेन्युइन चमड़ा एक ख़ास ग्रेड है, यह शब्द असली चमड़े के लिए उपयोग नहीं होता है। अगर आप एक चमड़े की दुकान में जेन्युइन चमड़ा मांगते हैं, तो एक ख़ास उत्पाद आपके दिमाग में होगा।
  5. Step 5 "bonded leather" से...
    "bonded leather" से दूर रहें, जो पिसे हुए और चमड़े की छीलन को चिपकाने पर बनता है: यह जानवरों की स्किन के बड़े टुकड़े से नहीं बना है जबकि बोंडेड चमड़ा फिर भी चमड़ा होता है। इसके बजाय, चमड़े के एक टुकड़े को बनाने के लिए अन्य सभी ग्रेड के चमड़े के छीलन को इकट्ठा किया जाता है, पीसा जाता है, और एक चिपकने वाला तरल के साथ मिलाया जाता है। हालांकि सस्ता, क्वालिटी काफी ख़राब होती है।
    • क्योंकि क्वालिटी अच्छी नहीं होती है, बोंडेड चमड़े का उपयोग अक्सर पुस्तक कवर और अन्य छोटे, कम पहने जाने वाले आइटम के लिए किया जाता है।

सलाह

  • हमेशा प्रतिष्ठित विक्रेताओं से चमड़े के उत्पादों को खरीदें ताकि जब तक आप शाकाहारी न हों, तब तक गलती से भी सिंथेटिक चमड़े को खरीदने से बचें।

चेतावनी

  • यदि आप ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं, तो धोखेबाजी से बचने के लिए प्रतिष्ठित, जाने-माने डीलरों और विक्रेताओं से खरीदें।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Mallika Sharma
सहयोगी लेखक द्वारा:
सर्टिफाइड लेदर केयर तकनीशियन
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Mallika Sharma. मल्लिका शर्मा एक सर्टिफाइड लेदर केयर तकनीशियन और लेदर लांड्री की संस्थापक हैं जो इंडिया में लक्ज़री लेदर सामग्री के लिए उत्तम दर्जे की स्पा सर्विस देती है | मल्लिका जूतों, हैंडबैग, जैकेट्स, वॉलेट, बेल्ट्स और सोफे के लिए लेदर क्लीनिंग, कलरिंग, रिपेयरिंग और रेस्टोरिंग करने में माहिर हैं | इन्होनें एडिनबर्घ बिज़नस स्कूल की यूनिवर्सिटी से फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है | मल्लिका एक सर्टिफाइड प्रोफेशनल लेदर केयर तकनीशियन हैं और यूनाइटेड किंगडम में स्थित LTT नामक वैश्विक स्तर पर मान्यताप्राप्त लेदर केयर कंपनी से प्रशिक्षित हैं | यह आर्टिकल १५,८६३ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: शौक और शिल्प
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १५,८६३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?